उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जिले में आवागमन को सुगम बनाने एवं निर्बाध यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने कार्यवाही लगातार जारी है।


उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश जोशी के निर्देशन में बुधवार को भूमि अवाप्ति अधिकारी मनसुख डामोर एवं तहसीलदार रणजीत सिंह विठू के नेतृत्व में आर.के.सर्कल से रॉयल राज विलास जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
सचिव जोशी ने बताया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में स्थित आरके सर्कल से रॉयल राज विलास जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित कृषि व रूपान्तरित भूमि के खातेदार द्वारा अवैध रूप से केबीन लगाए गये एवं इन केबीन मालिको द्वारा इनका विस्तार कर सड़क मार्गाधिकार में टिन शेड, होर्डिगं केबिन आदि लगाकर सड़क मार्गाधिकार में अतिक्रमण किया गया जिससे मौके पर सड़क मार्गाधिकार बाधित होने के साथ जाम लगने की स्थिति उत्पन्न रहती है।
इस कार्यवाही में मौके पर लगभग 35 से 45 होर्डिगं, केबिन, थेले, रेम्प आदि हटाए गये। साथ ही दुकान मालिको को भविष्य में सड़क मार्गाधिकार में अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबन्द किया। कार्यवाही के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक चिरन्तन शर्मा, गणपत शर्मा, राजेश मेहता पटवारी, सूरपाल सिंह सोलंकी एवं होमगार्ड जवान उपस्थित रहें।
About Author
You may also like
चौराहे पर बदली खाकी की छवि : दिवाली की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक सुधारने खुद सड़क पर उतरीं डिप्टी छवि शर्मा
उदयपुर के अशोक नगर में नाकोड़ा भैरव की महाआरती : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और विधायक ताराचंद जैन सहित उमड़े श्रद्धालु
बर्थ डे पॉलिटिक्स : बाबूजी और दिलों को जीतने वाली सियासत
उदयपुर में नगर निगम का दोहरा रंग : गैराज में कबाड़ बनते वाहनों पर महापौर नाराज, सड़कों पर अवैध पटाखा दुकानों पर चला डंडा
हिंदुस्तान जिंक में बोनस व एक्सग्रेशिया पर ऐतिहासिक समझौता: स्थायी कर्मचारियों को मिलेंगे ₹1.66 लाख, ठेका श्रमिकों के लिए भी बड़ी घोषणा
