स्व. भांगड़ा कुशल प्रशासक व सिद्धान्तवादी व्यक्ति थे : देवनानी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरि शंकर भाभडा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री देवनानी ने कहा है कि स्वर्गीय भाभडा कुशल एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे।
वे स्पष्टवादी और ईमानदार व्यक्ति रहे। श्री देवनानी ने कहा है कि स्व. भाभडा दो बार राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष रहे। कुशल प्रशासक श्री भाभडा ने विधानसभा के नये भवन की नींव रखी थी। वे सिद्धान्तवादी व्यक्ति थे। उन्होंने प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है।श्री देवनानी ने कहा कि स्व. भाभडा छात्र जीवन से ही स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय रहे।
वे पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे, साथ ही उन्होंने अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से जुडकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
About Author
You may also like
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
तीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 15 हजार से अधिक वोटों से आगे; दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा जीती
राजस्थान न्यूज बुलेटिन : प्रदेश के प्रमुख शहरों की बड़ी ख़बरें
