डॉ. व्यास को होम साइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार- 2024

उदयपुर। डॉ.रेखा व्यास, एमेरिटस प्रोफ़ेसर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर को सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, तुरा, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल द्वारा उमियाम, मेघालय में 17-19 जनवरी, 2024 को आयोजित 35वें द्विवार्षिक सम्मेलन में होम साइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार 2024 से नवाजा गया।

यह पुरस्कार उस वैज्ञानिक को दिया जाता है जिसने अनुसंधान के माध्यम से समाज के उत्थान में अपना योगदान दिया। डॉ. व्यास ने “कार्यस्थल के अप्रकट हत्यारे : स्वास्थ्य जोखिम एवं मांसपेशियों संबंधी विकार” पर  अनुसंधान प्रस्तुति दी जिसमें सात व्यवसाय कर्मी अर्थात् कृषक, सब्जी उत्पादक, डेयरी कर्मचारी, निर्माण श्रमिक, टेलर, दरी बुनकर एवं कार्यालय कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाले जोखिम पर किए गए शोध व उनसे बचाव की तकनीक व उपाय बताए।

इस सम्मेलन में देश के 27 राज्यों से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।  यह पुरस्कार उन्हें नागालैंड की संसद के सदस्या माननीय एस फांगनोन कोन्याक ने कुलपति व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया।

(Visited 75 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply