जयपुर। विश्व के दो शक्तिशाली नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गुरुवार को यहाँ द्विपक्षीय वार्ता की, एक रोड शो में भाग लिया और गुलाबी शहर में विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया।
मैक्रों, जो शुक्रवार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, पेरिस से सीधे जयपुर पहुंचे।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने फ्रांस के राष्ट्रपति का जयपुर आगमन पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
कुछ देर बाद प्रधानमंत्री मोदी भी जयपुर पहुंचे और हवाईअड्डे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
बाद में, मोदी ने जयपुर के जंतर-मंतर पर मैक्रॉन का स्वागत किया, जहां उन्होंने एक रोड शो भी किया।
दोनों ने प्रसिद्ध हवा महल का भी दौरा किया जिसके बाद रामबाग होटल में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय चर्चा हुई। वहीं दोनों नेताओं ने दिल्ली रवाना होने से पहले रात्रि भोज किया।
अपनी यात्रा के दौरान मोदी ने यूपीआई भुगतान कर 500 रुपये में राम मंदिर की प्रतिकृति भी खरीदी और इसे राष्ट्रपति मैक्रों को उपहार में दिया।
हवा महल के दौरे के दौरान मैक्रों ने दो सवाल पूछे- हवा महल में कितनी खिड़कियां हैं? इसमें लगे शीशे का रंग नीला क्यों है?
आमेर में मैक्रों के साथ केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी थीं।
About Author
You may also like
सार्वजनिक सड़कों पर दुकानदारों की दादागीरी, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और उनके बेटे पर हमला प्रशासन के मुंह पर तमाचा, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश
तारा संस्थान वृद्धाश्रम : विश ट्री और पारिवारिक अनुबंध, बुजुर्गों की इच्छाओं का अर्थशास्त्र और नई पीढ़ी की सामाजिक पूंजी
परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
