गहलोत सरकार में भोले-भाले आदिवासियों से उनका जल,जमीन,जंगल छीना जा रहा है-वसुन्धरा राजे
जो आतंकवादी कश्मीर में रोज़ गोलियाँ चलाते थे, वे आज कंकर फेंकने में भी डरते हैं-वसुन्धरा राजे
———-
बेणेश्वर धाम/डूंगरपुर/जयपुर। पूर्व सीएम श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि मावजी ने सालों पहले भविष्यवाणी की थी कि एक गुजराती भक्त आएगा और दिल्ली में दिया जलाएगा। उनकी बात सच हुई और मोदी जी प्रधानमंत्री बने।जिन्होंने राममंदिर के निर्माण की राह खोली।करोड़ों लोगों का जीवन बदला। वे बेणेश्वर में परिवर्तन यात्रा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाई तो जो आतंकवादी कश्मीर में रोज़ गोलियाँ चलाते थे,वे कंकर फेंकने में भी डरते हैं।
पूर्व सीएम ने कहा जनजाति क्षेत्र के लोगों ने अपनत्व की डोर से उन्हें बांध रखा है।जिनके सहयोग से 2003 में पहली बार स्पष्ट और अभूतपूर्व व 2013 में हमें ऐतिहासिक जनादेश मिला।
गहलोत सरकार ने जनजाति के लोगों का शोषण किया।यहाँ विकास तो हुआ,पर ख़ास लोगों का।भ्रष्टाचार कर भोले-भाले आदिवासियों से उनका जल,जमीन,जंगल छीना।
बिजली है ही नहीं।फिर मुफ़्त क़ैसी ? हमने गावों में भी घरेलू बिजली 22 से 24 घंटे दी।बच्चियों के आपत्तिजनक वीडिओ बना कर,उन्हें ब्लैकमैल करना आम है।पेपर लीक हो रहे हैं।पर अब वो दिन गये जब महिलायें चुप रहती थी,अब नारी शक्ति गहलोत सरकार से बदला ले कर रहेगी।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
