समाचार पत्रों, विधायकों , निगम व यूडीए का जताया आभार
उदयपुर। सज्जनगढ़ की तीस किलोमीटर की परिधि में आने वाली पहाड़ियों को नो कंस्ट्रक्शन ज़ोन घोषित करने की पहल सहित झीलों में फ्लोटिंग फव्वारों लगाने का झील प्रेमियों ने स्वागत किया है।
रविवार को आयोजित झील संवाद में इन प्रयासों के लिए उदयपुर के मीडिया, समाचार पत्रों, विधायक ताराचंद जैन , विधायक फूल सिंह मीणा , नगर निगम महापौर, यू डी ए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया ।
झील प्रेमियों डॉ अनिल मेहता, तेज शंकर पालीवाल, नंद किशोर शर्मा, कुशल रावल, द्रुपद सिंह सहित उपस्थित वक्ताओं ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वो उदयपुर सहित पूरे राज्य की पहाड़ियों को बचाने के लिए ठोस नीति तैयार करे। नीति तैयार करने में बिल्डर्स के स्थान पर भू वैज्ञानिकों, जल विज्ञानियों व पर्यावरण विशेषज्ञों की सलाह ले।
संवाद में विश्वास व्यक्त किया गया कि फ्लोटिंग फव्वारों से झील मे ऑक्सीजन बढ़ेगी। लेकिन, सही जल गुणवत्ता व संतुलित झील पारिस्थितिकी तंत्र के लिए झीलों के किनारे व भीतर हर प्रकार के प्रदूषण को रोकना जरूरी है।
संवाद से पूर्व स्वच्छता श्रमदान कर झील सतह पर तैरते कचरे व किनारों पर जमा गंदगी को हटाया गया।
About Author
You may also like
देशभर में 17 अगस्त को सड़कों पर उतरेंगे मजदूर : लंबित मांगों और अधिकारों को लेकर BMS का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
तीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 15 हजार से अधिक वोटों से आगे; दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा जीती
