एमबी कॉलेज : पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों की प्रस्तुति ने बांधा समां, नए सदस्यों का स्वागत

एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों की सपत्नीक मासिक बैठक व स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार दिनांक 28 जनवरी को प्रो महीप भटनागर की अध्यक्षता मे कालेज के विवेकानंद सभागार में हुआ।  समारोह मे सर्वप्रथम परिषद के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा नव वर्ष 2024 की इस प्रथम बैठक में सभी का स्वागत करते हुए गत मासिक बैठक की कार्रवाई प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। जिसका सदस्यों ने सर्वसम्मति  से अनुमोदन किया। 

बैठक में  महावीर प्रसाद जैन के संरक्षण सदस्य बनने व  डॉ देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं भरत भूषण उपाध्याय के नए सदस्य बनने पर तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत श्रीमती सीता तिवारी के सुंदर भजन “पायोजी मैंने राम रतन धन पायो” से हुई। श्रीमती पुष्पा धाकड ने आज की लोकप्रिय स्तुति “मेरी झोपड़ी के आज भाग खुल जायेगे” सुनाया। इन्द्रमल पटवा ने  फिल्मी गीत “वहां कौन है तेरा मुसाफिर” सुनाया। आर के खोखावत ने स्वरचित कविता “सपना नहीं हकीकत बुनते हैं” सुनाई वहीं प्रभा गुप्ता ने अपनी कविता “अग्निपथ है सारा जीवन” सुनाई।

डॉ. शांतिलाल ने दो व्यंगात्मक कविताएं “महिलाओं के बालों का रहस्य ” व “आईना” सुना सभी को खूब हंसाया। डा. नरेश शर्मा ने स्वराजित कविता “हर कोई दिल की बात करता है” सुनाई। खूबीलाल सिंघवी ने अपने राम जन्म भूमि आंदोलन से जुड़े अनुभव सुनाये व परिषद द्वारा उनका कार सेवक बहुमान किया गया। डॉ. बीएल चावत ने गजल “होठों से छू लो तुम” व श्रीमती मंजू सिसोदिया ने पुराना गीत “जीने दो और जियो चढ़ती जवानी के दिन है” गाया।  सुरेश सिसोदिया ने रोचक “मृत्यु और जीवन की वार्तालाप” सुनाई। प्रोफेसर विमल शर्मा ने फिल्मी गीत “बेकरार करके हमें यू ना  जाईये” सुनाकर संस्कृतिक प्रस्तुतियों का समापन किया।

अध्यक्षीय उदबोधन देते हुए प्रो. महीप भटनागर ने  पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय के वी वाजपेई को उनके जन्मदिन पर स्मराणजंली प्रस्तुत की व सदन को सूचित किया कि परिषद सचिव डा. आर के गर्ग सफल आपरेशन पश्चात स्वास्थ्य लाभ पर है। परिषद के कार्यक्रमों में सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने के लिए उन्होंने  परिषद में विभिन्न कमेटियों के गठन का सुझाव दिया जिसे सदन ने स्वीकृति प्रदान की। 

महासचिव शांतिलाल भंडारी ने नये सदस्यों का स्वागत करते हुए अगले माह  होने वाले परिषद के वार्षिकोत्सव की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आहवान किया। अध्यक्ष व सदस्यों को धन्यवाद के पश्चात स्नेह भोज हुआ।

(Visited 35 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply