एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी और एईओ प्रशिक्षण
उदयपुर। आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में सुखाड़िया रंगमंच सभागार में निर्वाचन के दौरान अवांछित गतिविधियों की रोकथाम, जब्ती कार्यवाहियों तथा चुनाव व्यय पर्यवेक्षण को लेकर गठित टीमों का प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहप्रभारी तथा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर गठित उड़नदस्तों, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल, वीडियो व्यूविंग टीम, लेखा दल तथा सहायक व्यय पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें उन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार दायित्वों से अवगत कराया। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं ओएसडी यूडीए जितेंद्र ओझा ने विषय वस्तु आधारित प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्वक संपन्न कराने के लिए निगरानी टीमों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ प्रभारी तथा एसीईओ स्मार्ट सिटी कृष्णपाल सिंह चौहान ने चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों तथा प्रत्याशियों की ओर से किए जाने वाले व्यय की निगरानी को लेकर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान इलेक्शन सीजर मॉनिटरिंग सिस्टम और कैंडिडेट मॉनिटरिंग सिस्टम का भी आईटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
राजनैतिक दलों की बैठक 7 को
लोकसभा आम चुनाव- 2024 के मद्देनजर राजनैतिक दलों को आदर्श आचार संहिता तथा निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक होगी।
सेक्टर ऑफिसर प्रशिक्षण 10 को
लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर नियुक्त सेक्टर ऑफिसर तथा पुलिस सेक्टर ऑफिसर का प्रशिक्षण 10 मार्च को आरएनटी न्यू ऑडिटोरियम हाथीपोल में आयोजित होगा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने बताया कि इसमें प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा के निर्देशन में सेक्टर ऑफिसर व पुलिस सेक्टर ऑफिसर को निर्वाचन दायित्वों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
About Author
You may also like
शाम ज़रा-सी गुलाबी क्या हुई, उदयपुर ने अपनी पुरानी शॉल उतारकर सुरों की चादर ओढ़ ली
पुस्तक विमर्श व समीक्षा: जब भूगोलवेत्ता की दृष्टि ने रचा काव्य का आईना—’प्रकृति के प्रतिबिंब’
टाउनहॉल में जब सियासत की नब्ज पर चला हास्य का नश्तर : गौरव गुप्ता ने जब पार्षदों से पूछा कमीशन का हिसाब, तो लोटपोट हुआ उदयपुर
झील के शहर में सुरों का कारवां : किसी ने तराना छेड़ा, कोई ख़्वाब बनकर नाचा, उदयपुर की शाम हुई अपने ही सितारों के नाम
तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप: गीतांजलि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन; विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहे मौजूद
