झालावाड़। थाना दांगीपुरा पुलिस ने इलाके के घोघडी गांव में दो दिन पहले लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या के आरोपी पति राजाराम तंवर पुत्र हरि सिंह (23) को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से थाना पुलिस की टीम गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 4 मार्च को घटना के संबंध में पंच पीपली गांव थाना दांगी पुरा निवासी बापू लाल तंवर द्वारा घटनास्थल पर एक रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि तीन महीने पहले उसने अपनी बड़ी बेटी सुनीता की सगाई घोघडी गांव के राजाराम तंवर से की थी। बाद में अनबन हो जाने से वे सगाई तोड़ने वाले थे। लेकिन राजाराम फरवरी महीने में सुनीता को घर से भागकर ले गया और शादी कर ली।
इस शादी में वह और उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं गया था। राजाराम शराबी था जो आए दिन उसकी बेटी सुनीता के साथ लड़ाई झगड़ा कर मारपीट किया करता था। 3 मार्च की रात राजाराम ने उसकी बेटी के साथ लकड़ी से बेरहमी से मारपीट की और हत्या कर भाग गया। सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ गांव घोघडी पहुंचा। घर में एक खाट पर उनकी बेटी की लाश पड़ी थी। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी तोमर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देख फरार राजाराम की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सीओ किशोर सिंह चौहान के सुपरविजन एवं एसएचओ सत्यनारायण के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
—————
About Author
You may also like
उदयपुर में CID और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध रूप से रह रही 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन, स्पा की आड़ में खेल, होटल मालिक पर गिरेगी गाज
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
