
मेरठ। जिले के दौराला थाना क्षेत्र के मावीमीरा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी की मांग को लेकर हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई। करीब 10 मिनट तक चले इस ड्रामे को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
युवती की पहचान 21 वर्षीय काजल के रूप में हुई है, जो पास के लावड़ कस्बे में रहने वाले सोनू से प्रेम करती है। दोनों पिछले चार वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार की असहमति के चलते बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
“शादी नहीं कराई तो नीचे नहीं उतरूंगी”
टावर पर चढ़कर काजल ने साफ कहा कि जब तक उसकी शादी सोनू से नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगी। सूचना मिलते ही दौराला थाना पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए लोगों को दूर हटाया गया।
काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस, परिजन और ग्रामीणों की मदद से काजल को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
बताया गया कि काजल और सोनू की मुलाकात चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली। दोनों एक ही बिरादरी से हैं, लेकिन सोनू मजदूरी करता है, जिस कारण काजल के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की शादी की जिद को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को सुरक्षित तरीके से संभाल लिया गया।
Meerut, High Voltage Drama, Girl Climbs Electricity Tower, Love Affair, Boyfriend Marriage Demand, Viral Video, Police Rescue, Daurala Police, Mawimera Village, Social Media Love, Instagram Love Story, Family Opposition, Public Crowd, Uttar Pradesh News
About Author
You may also like
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 16वीं पुण्यतिथि : उदयपुर में उमड़ा जनसैलाब, ‘अंत्योदय’ के प्रणेता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल 3 रुपए और CNG 2 रुपए महंगी, 2 साल बाद बढ़ी कीमतें
महाशक्तियों की महामुलाकात : बीजिंग के रेड कार्पेट से तय होगी वैश्विक राजनीति और नई टेक-इकॉनमी की दिशा
राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में महा-फेरबदल : 187 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची और नवीन पदस्थापन
असम में हिमंता के मंच पर जब ‘कटारिया’ से मिले मोदी… असम की रील से दहल उठी उदयपुर की सियासत
