जयपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर 22 जनवरी को राज्य सरकार ने आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार रात भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में इसकी घोषणा की। बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का शामिल नहीं होना चर्चा का विषय रहा। राजे समर्थित विधायक प्रताप सिंह सिंघवी सीएम के पहुंचने से पहले ही कार्यालय से निकल गए।
बैठक के बाद मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि सभी मंत्रियों को आने वाले समय में भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी विधायकों ने सदन चलाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा- 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की मांग की थी। उन्होंने कहा कि हमने सीएम भजनलाल शर्मा से निवेदन किया है कि 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा करें। आधे दिन की छुट्टी की घोषणा तो हो गई है, लेकिन हमने पूरे दिन की छुट्टी की मांग की है। सरकार ने सदन में कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाई है। इसमें कांग्रेस सरकार के कुछ घोटालों को उजागर किया जा सकता है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर में भव्य रोड शो…पार्षद उम्मीदवारों के साथ जुटी भीड़ यहां पढ़िए तस्वीरें
जयपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 150 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी
