
जयपुर/उदयपुर। राजस्थान की महिलाओं को गुरुवार से सरकार ने मुफ्त स्मार्टफोन देना शुरू कर दिया है। जयपुर के बिरला सभागार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का उद्धाटन किया। उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच पर उद्घाटन कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट मोबाइल दिए गए।


इस मौके पर मुख्यमंत्री एक हजार लाभार्थियों को स्मार्टफोन दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि फ्री मोबाइल देने के पीछे मेरी मंशा यह है कि आप आईटी की एक्सपर्ट बन जाए। गुड गवर्नेंस की जानकारी मिले और गरीबों की सेवा कर सकें। गांव वालों की सेवा कर सके। आप ज्ञान ले और उसे बांट सके। योजना के तहत सरकार ने पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को मोबाइल बांटने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत पहले चरण में जिन पह उनकी कैटेगरी निर्धारित कर ली गई है।

उदयपुर में राज्य सरकार से मनोनीत पार्षद विनोद जैन व पार्षद शहनाज अयूब ने शिविर में लाभार्थी महिलाओं को स्मार्ट फोन भेंट किए।


डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (डीओआईटी) की तरफ से इन महिलाओं को उनके जनाधार से लिंक मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। जिन महिलाओं के पास मोबाइल पर मैसेज आए हैं, वह अपने नजदीक के शिविर में जाकर मोबाइल ले सकती है। ये शिविर हर जिले में ये सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, सामुदायिक केन्द्र और राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर लगाए जाएंगे।


About Author
You may also like
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
