डूंगरपुर। डूंगरपुर में ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 7 की मौत हो गई है। एक दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और दुर्घटनास्थल पर उपस्थित जनता ने मिलकर ट्रक और क्रूजर में घायलों की बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बताया गया है कि डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर बोर्डर के पास रविवार दोपहर बाद ट्रक के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।
क्रूजर आगे चल रही थी। ट्रक ने क्रूजर को पीछे से टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रूजर में मजदूर सवार थे। इनकी संख्या करीब 22 थी। यह सभी क्रूजर से गुजरात में मजदूरी करने जा रहे थे। ट्रक और क्रूजर की टक्कर के बाद 7 की मौके पर मौत हो गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया है।
About Author
You may also like
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
