
उदयपुर। आशाधाम आश्रम के प्रयासों से सोजी चार वर्ष बाद बूंदी में रहने वाले अपने परिवार से मिला। चार साल पहले वो जगदीश चौक इलाके में लावारिस स्थिति में मिला था।
आशाधाम के प्रयासों से सोजी के परिवार के बारे में जानकारी जुटाकर बूंदी जिले के नैनवां पंचायत समिति के जजावर ग्राम पंचायत के सरपंच राम प्रकाश धाकड़ से फोन द्वारा संपर्क किया गया।
इसके बाद परिवार जनों को उदयपुर स्थित आशाधाम आश्रम में बुलाया गया।

डेमियन सिस्टर संस्थापिका आशाधाम आश्रम ने बताया कि सोजी विगत चार वर्ष पहले जगदीश मंदिर के बाहर लावारिस हालत में घूमते हुए मिला था। स्थानीय निवासियों ने सोजी को आशाधाम आश्रम में भिजवाया। उस समय सोजी का एक पैर सड़ा हुआ था।

जिसका आश्रम द्वारा ईलाज किया गया। अब वह स्वस्थ होकर परिवार से लेने आये।
भाई मुकेश सैनी, चाचा गोपाल सैनी और जजावर ग्राम पंचायत सरपंच राम प्रकाश धाकड़ को स्थानीय अंबामाता पुलिस की मौजूदगी में सोजी को परिवार को सुपुर्द किया गया।
About Author
You may also like
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
