बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते ही जेडीएस के निलंबित सांसद व सैक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने हिरासत में लिया

बेंगलुरु। जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोपों में शुक्रवार तड़के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया। एसआईटी ने उन्हें जर्मनी के म्यूनिख से लौटते ही हिरासत में लिया।

रेवन्ना पर यह कार्रवाई उनके घर में काम करने वाली एक महिला द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें दुष्कर्म और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सांसद के खिलाफ पहले से ही गिरफ्तारी वारंट और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी था।

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उनकी वापसी की जानकारी मिलने पर गृह मंत्रालय ने तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे। पुलिस ने एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। प्रज्वल रेवन्ना, जो मतदान के दिन 26 अप्रैल को देश से बाहर चले गए थे, को लौटते ही हिरासत में लिया गया।

(Visited 106 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply