उदयपुर। भगवान जगन्नाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजक और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। भगवान जगन्नाथ (ठाकुरजी) मंगलवार को नगर भ्रमण पर निकलेंगे, आयोजकों ने भगवान के स्वागत में मार्ग को भगवा पताकाओं से सजा दिया है। वहीं लोकसेवक (कलेक्टर-एसपी) तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। उन्होंने इससे पहले जगदीश मंदिर में भगवान के दर्शन किए, परिक्रमा की और प्रार्थना की।
जगन्नाथ यात्रा को लेकर कलेक्टर ने मंगलवार को आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। समाज के स्तर पर भी लोगों ने यात्रा में शामिल होने की तैयारी की है। रास्ते में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए हैं। चांदी के रथ को पूरी तरह सजा कर तैयार कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने रथयात्रा के मार्ग का दौरा करते हुए उन तमाम बाधाओं को दूर कर दिया है, जिसके बारे में आयोजकों ने जानकारी दी थी।
आपको बता दें कि उदयपुर में करीब 27-28 साल पहले उदयपुर में जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद यात्रा का स्वरूप और सुविधाएं बढ़ती गई। शहर में सभी जाति, संप्रदाय और समाज के लोग इसमें हिस्सा लेने लगे। इससे पहले परंपरा के मुताबिक रथ में भगवान मंदिर में ही परिक्रमा करते थे।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव : पहले ही दिन दिनेश भट्ट के पहले नामांकन के क्या हैं सियासी मायने? क्या भाजपा ने तय कर लिया मेयर का चेहरा!
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
उदयपुर फाइल्स’ का सियासी जिन्न फिर बाहर : आरोपी विशाल गुर्जर को धोखाधड़ी केस में जमानत, AI वीडियो मामले पर टिकी निगाहें
