
जिला स्तरीय सम्मान समारोह भी होंगे इसी दिन
उदयपुर। 28वाँ राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 1 सितम्बर को उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 157 भामाशाह सम्मानित होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने बताए कि विद्यालय एवं महाविद्यालय के शैक्षिक अथवा भौतिक उन्नयन के लिए 15 लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग करने वाले दानदाताओं और विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार 30 लाख रुपए अथवा इससे अधिक राशि के लिए दानदाताओं को प्रेरित करने वाले प्रेरकों को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
श्री जाट ने बताया कि इस वर्ष होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में 157 भामाशाहों का सम्मान होगा। इनमें से 31 को शिक्षा विभूषण एवं 126 को शिक्षा भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार भामाशाहों को प्रेरित करने वाले 87 प्रेरकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि 1 सितम्बर को ही जिला स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय समारोहों में ऐसे दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने एक लाख या अधिक और पन्द्रह लाख रुपए से कम का सहयोग किया है। साथ ही ऐसे प्रेरकों का सम्मान भी किया जाएगा, जिन्होंने दानदाताओं को 5 लाख या अधिक और 30 लाख रुपए से कम राशि के सहयोग के लिए प्रेरित किया है।
About Author
You may also like
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
पीएम आवास ग्रामीण, अटल प्रगति पथ और अटल ज्ञान केंद्रों का काम गुणवत्ता के साथ समय पर हो पूरा: सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : भाजपा ने प्रत्याशियों को जारी किया कड़ा निर्देश, 28 सितंबर तक चुनाव खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
