
कोटा। कोटा के अंतपुरा में चिश्तिया ए हिन्द सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इज्तेमाई शादी सम्मेलन में छह जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की सरपरस्ती मुफ्ती शमीम अशरफ रजवी ने की, जिन्होंने पैगंबर ए इस्लाम की सुन्नत के मुताबिक निकाह करवाया। निकाह की रस्मों में कुंदनपुर, बूंदी, झालावाड़ समेत कई इलाकों के दूल्हा-दुल्हन शामिल हुए।
मुफ्ती शमीम अशरफ रजवी ने इस मौके पर निकाह का खुतबा पढ़ा और खिताब करते हुए समाज में पनप रही बुराइयों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमें आज के दौर में समाज की इन बुराइयों को खत्म कर नेक अमल की तरफ बढ़ने की जरूरत है। शादी के दौरान डीजे बजाने, गाने-नाचने, और अन्य खुराफात से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर कई प्रमुख लोग मौजूद थे, जिनमें यूसुफ आजाद, मुन्ना भाई, रियाजुद्दीन अख़्तर, मुगीसुद्दीन, मौलाना मुतिउर्रहमान, और मौलाना मुस्लिहुद्दीन शामिल थे। इन सभी ने इस सम्मेलन के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
About Author
You may also like
नवरात्र के आध्यात्मिक मंच से सामाजिक चेतना का विमर्श: ‘दया नहीं, दिव्यांगजनों को बराबरी का हक मिले’
विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु, उदयपुर में ही ज्वाइन किया
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बाजार की पाठशाला : रिटायरमेंट के बाद चाहिए 50,000 रुपए की मासिक पेंशन? जानिए किस उम्र में कितना करना होगा निवेश
