
उदयपुर। शिवरती विद्यापीठ संस्थान ने हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक बच्ची को गोद लेने की पहल की है। संस्थान के सदस्य और उदयपुर के युवा उद्योगपति स्वर्गीय श्री कृष्ण-कांत कर्णवट की याद में उनके जन्मदिवस पर यह कार्य किया गया।
संस्थान की कोषाध्यक्ष, कृष्णा राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष बिना पिता की पुत्री, रीना गमेती, को गोद लिया गया है। रीना, जो वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ रही है, अपनी बहन के साथ रहती है। संस्थान ने रीना की शिक्षा से जुड़े सभी खर्चों को वहन करने का संकल्प लिया है। इसमें उसके स्कूल की किताबें, कॉपियां, और कपड़े शामिल हैं।
कृष्णा राठौड़ ने कृष्ण-कांत की स्मृति में रीना को किताबें और कॉपियां भेंट कीं, जिससे उसकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिले। हालांकि, रीना की माता ने स्वाभिमान से प्रेरित होकर अपनी बच्ची का फोटो देने से मना कर दिया।
यह पहल केवल एक बच्ची की मदद नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा और सहायता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रीना गमेती को गोद लेकर, शिवरती विद्यापीठ ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि कैसे किसी की याद में समाज के कमजोर वर्ग की मदद की जा सकती है।
About Author
You may also like
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
