
उदयपुर। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सेवा से सीखें पहल के तहत नेहरू युवा केन्द्र, उदयपुर द्वारा सोमवार को चिकित्सा विभाग के साथ इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन उपस्थित रहे। डॉ सुमन ने सभी सेवा से सीखे वॉलंटियर्स को अस्पताल और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने वॉलंटियर्स को बताया कि वे किस प्रकार अस्पताल में अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं, जिसमें हेल्थ कार्ड बनवाने, ओपीडी प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक कार्यों में सहायता शामिल है।

डॉ. आर.एल. सुमन ने युवाओं को इस बात पर भी प्रेरित किया कि लर्निंग वाय डुईंग का सिद्धांत यह है कि जब हम किसी गतिविधि को स्वयं करते हैं, तो उससे हमें अधिक सीखने को मिलता है। इस अवसर पर सभी एनएसएस वॉलंटियर्स ने कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा की। जिला युवा अधिकारी, शुभम पूर्बिया ने डॉ. आर.एल. सुमन का स्वागत किया और उपस्थित लोगों को माय भारत पोर्टल और इस इंटर्नशिप कार्यक्रम की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही अस्पताल का दौरा भी करवाया गया, जिसमें जगदीश अहीर ने आयुष्मान भारत योजना और इमरजेंसी विभाग के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
About Author
You may also like
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि : एक ही किडनी और दुर्लभ जन्मजात विकृति (MRKH सिंड्रोम) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की सफल सर्जरी
उदयपुर में 30 नवंबर को धूमधाम से होगा 41 जोड़ों का सामूहिक तुलसी विवाह समारोह
उदयपुर के नेलेश्वर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान व हवन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न : माँ शारदा आर्य समिति के सानिध्य में दी गईं आहुतियां
गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
