
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में शुक्रवार को शारदीया दुर्गाष्टमी के अवसर पर भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक कैलाश ‘मानव’ और सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल के सानिध्य में इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भरत भाई और शारदा बेन सोलंकी ने अमेरिका और मॉरिशस से आकर इस समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर 501 दीपकों से माता स्वरूपा कन्याओं की महाआरती की गई।
नारायण चिल्ड्रन एकेडमी की बालिकाओं ने गरबा रास प्रस्तुत किया, जबकि अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि नवरात्रि के दौरान दिव्यांगता सुधारात्मक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। सड़क हादसों में अपने अंग खोने वाली बालिकाओं को कृत्रिम अंग भी लगाए गए हैं।

संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर हलवा, पूरी और काले चने सहित 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया। इस आयोजन का एक विशेष आकर्षण था, जिसमें माता के हाथ में शस्त्रों के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए कंप्यूटर, स्मार्टफोन, पेन, राष्ट्रीय ध्वज, स्टेथोस्कोप और रॉकेट भी शामिल थे।
पांच से ग्यारह वर्ष की कन्याओं में कलकत्ता की जोय चक्रवर्ती, नई दिल्ली की राधिका, झारखंड की रुचि, डूंगरपुर की जाह्नवी और नागौर की भावना ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इस भव्य आयोजन का संचालन महिम जैन ने किया।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
