
इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक कोटा में संपन्न
कोटा। इतिहास संकलन योजना के अखिल भारतीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडे ने कहा कि भारतीय इतिहास के कई मान बिंदुओं को आज तक गौण रखा गया है। प्राचीन ऐतिहासिक तथ्यों को दबाने का प्रयास लंबे समय से किया जा रहा है। अब समय आ गया है कि शोध और निरंतर अध्ययन के माध्यम से इन्हें उभारा जाए।
वे गुरुवार को इतिहास संकलन समिति, चित्तौड़ प्रांत की प्रांतीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। कोटा में कोटा विश्वविद्यालय के सभागार में हुई इस बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडे ने सनातन संस्कृति पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति भावना प्रधान और उदारमना है। ऐसे में, उस पर होने वाले प्रहारों का गरिमापूर्ण और शोध आधारित प्रतिकार आवश्यक है। उन्होंने युवा साहित्यकारों और शोधकर्ताओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में उनके साथ राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री छगनलाल बोहरा और अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल साहू ने भी विचार व्यक्त किए।
प्रांत महासचिव डॉ. विवेक भटनागर ने बैठक का संचालन करते हुए समिति की योजनाओं और प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में मार्च 2024 में तय किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इन योजनाओं के कार्यान्वयन और आगामी कदमों पर गहन चर्चा हुई। प्रांत महासचिव ने बताया कि भारतीय इतिहास को व्यापक दृष्टिकोण से संकलित करने और इसे युवाओं तक पहुंचाने के लिए कई नए प्रस्ताव बनाए गए हैं।
इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत सहित राजस्थान क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
’’युवाओं की भागीदारी पर जोर’’
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारतीय इतिहास और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए युवाओं को साहित्य, इतिहास और शोध के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विशेष कार्यशालाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाट उपाध्यक्ष, शर्मा प्रांतीय मंत्री
कोटा के डॉ. शिवकुमार मिश्र के दिल्ली स्थानांतरित हो जाने के कारण उनके स्थान पर कोटा के डॉ. बाबूराम भाट को इतिहास संकलन समिति चित्तौड़ प्रांत का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इसी तरह, भीलवाड़ा के डॉ. रजनीश शर्मा को डॉ. जगदीश चंद्र के स्थान पर प्रांतीय मंत्री नियुक्त किया गया।
About Author
You may also like
-
जयपुर के लिए बड़ी सौगात: केंद्र ने मेट्रो फेज-2 को दी मंजूरी, 13,037 करोड़ की लागत से बनेगा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर
-
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला : बालोतरा में रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी, 79,459 करोड़ रुपए हुआ निवेश का दायरा
-
राजस्थान की ‘भाग्यरेखा’ का होगा उदय: 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण
-
धरती का कांपता मंजर : हिंदुकुश से उठा ‘खौफ का केंद्र’, जयपुर से जम्मू तक कांपी 4 देशों की जमीन, 5.9 की तीव्रता ने उड़ाए होश
-
सुशासन की सीधी दस्तक : 181 हेल्पलाइन सेंटर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, फोन पर सुनीं समस्याएं, मिनटों में जारी हुआ 10 साल से अटका मूल निवास