
उदयपुर। शहरों में चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बाद अब गांवों में भी अपराधी सक्रिय हो गए हैं। उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की नथ छीनने की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात ने गांव वालों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
घटना उस समय हुई जब वाली बाई नाम की वृद्ध महिला अपने घर के बाहर पशुओं की देखभाल कर रही थीं। अचानक बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। महिला के चोटिल होने के बावजूद बदमाशों ने उसकी नाक से नथ छीन ली, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
गांव वालों में आक्रोश
घटना के बाद गांव वालों ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार चोरियों और डकैती की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में विफल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों और दबंगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शिकायत करने पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें धमकाकर चुप करा दिया।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बीते कुछ महीनों में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में तेजी आई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
About Author
You may also like
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
स्कूली बच्चों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर, NDRF की टीम ने दी विशेष ट्रेनिंग
मानवता की सेवा ही सच्ची इबादत : शोहदा-ए-कर्बला की याद में मेगा फ्री मेडिकल कैंप में उमड़ा सर्व समाज, सैकड़ों मरीजों को मिला मुफ्त इलाज
