
उदयपुर। 21 जुलाई 2006 का वह दिन विद्या भवन परिवार के लिए अविस्मरणीय रहेगा, जब मनमोहन सिंह ने विद्या भवन के तत्कालीन अध्यक्ष श्री जगत मेहता जी के निमंत्रण पर संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्या भवन को एक “तीर्थ” की संज्ञा दी, जो उनके दृष्टिकोण और विद्या भवन के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है।

विद्याभवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने बताया कि उनके साथ हुई चर्चा में विद्या भवन के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और झील संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। उनकी सहजता, सरलता और मधुर मुस्कान हर किसी का मन मोह लेती थी। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उनसे मिलकर कभी यह आभास नहीं हुआ कि हम देश के प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं।

उनकी विनम्रता और योगदान सदा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे।
About Author
You may also like
कुमावत समाज 30 अगस्त को करेगा 80 वरिष्ठ धरोहरों का अभिनंदन : श्रमजीवी कॉलेज ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
उदयपुर में जश्न-ए-विलादत का रूहानी समां : सरकार की आमद मरहबा’ की सदाओं के साथ शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी
