
उदयपुर। फाल्गुन की मस्ती, संगीत की धुन और रंगों की फुहार… लखारा समाज मातृशक्ति ने रविवार को राजीव गांधी पार्क में फाल्गुन महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। समाज की सौ से अधिक महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में रंगी-बरंगी छटा बिखेरी।
शाम होते ही जब फागणिया परिधान में सजी महिलाएं पार्क पहुंचीं, तो माहौल में उल्लास छा गया। हंसी-ठिठोली के बीच खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद रसिया गीतों की मधुर धुन पर महिलाओं ने नृत्य और गायन से माहौल को और रंगीन बना दिया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा फूलों और रंगों की होली, जहां सभी ने एक-दूसरे पर गुलाल और फूल बरसाकर होली के इस पारंपरिक स्वरूप को जीवंत किया। आयोजन में मौजूद महिलाओं ने समाज की एकता और संस्कृति को संजोए रखने का संकल्प भी लिया।
फाल्गुन महोत्सव की इस संध्या ने न केवल महिलाओं को आनंदित किया, बल्कि उन्हें आपसी सौहार्द और प्रेम के बंधन में भी बांध दिया।
About Author
You may also like
-
साहित्य और संगीत समाज की धड़कन : ऐश्वर्या कॉलेज में गूंजी शायराना उदयपुर की सुरमयी शाम
-
उदयपुर फाइल्स : सियासी होली मिलन के बीच गहराया वीडियो-कांड का रंग, चार्जशीट में खुला 12 फोल्डर्स का काला सच
-
अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की जानिब से ख्वातीन के इख़्तियार व तरक़्क़ी के लिए अहम पहल
-
बडंगा में मानवता की मिसाल : मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान ने आयोजित किया राहत सामग्री वितरण शिविर
-
स्मृति शेष : विजनरी कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा—अदम्य इच्छाशक्ति और निर्माण के शिल्पी-प्रो. पीआर व्यास