
उदयपुर। फाल्गुन की मस्ती, संगीत की धुन और रंगों की फुहार… लखारा समाज मातृशक्ति ने रविवार को राजीव गांधी पार्क में फाल्गुन महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। समाज की सौ से अधिक महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में रंगी-बरंगी छटा बिखेरी।
शाम होते ही जब फागणिया परिधान में सजी महिलाएं पार्क पहुंचीं, तो माहौल में उल्लास छा गया। हंसी-ठिठोली के बीच खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद रसिया गीतों की मधुर धुन पर महिलाओं ने नृत्य और गायन से माहौल को और रंगीन बना दिया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा फूलों और रंगों की होली, जहां सभी ने एक-दूसरे पर गुलाल और फूल बरसाकर होली के इस पारंपरिक स्वरूप को जीवंत किया। आयोजन में मौजूद महिलाओं ने समाज की एकता और संस्कृति को संजोए रखने का संकल्प भी लिया।
फाल्गुन महोत्सव की इस संध्या ने न केवल महिलाओं को आनंदित किया, बल्कि उन्हें आपसी सौहार्द और प्रेम के बंधन में भी बांध दिया।
About Author
You may also like
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
पर्दे के पीछे : 272 भूखंडों का सिंडिकेट और दो करोड़ का हफ्ता
