
बॉलीवुड के दीवानों के लिए उदयपुर का ये रविवार यादगार बन गया! मौका था आईवीएफ मैन डॉ. अजय मुर्डिया की प्रेरणादायक जिंदगी पर बनी फिल्म “तुमको मेरी कसम” के प्रीमियर का, और शहर का पीवीआर सिनेमा सितारों की जगमगाहट से रोशन हो उठा।
बॉलीवुड सितारों की शाही एंट्री

जब अनुपम खेर, अदा शर्मा, ईशा देओल, इश्वाक सिंह, मेहरजान मज्दा और सुशांत सिंह रेड कार्पेट पर उतरे, तो दर्शकों का जोश सातवें आसमान पर था। उनके साथ मौजूद थे डॉ. अजय मुर्डिया और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, जिन्होंने इस खास मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
ईशा देओल की धमाकेदार वापसी

लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही ईशा देओल भी फैंस के लिए एक सरप्राइज पैकेज रहीं। 2015 के बाद अब वह बड़े पर्दे पर लौट रही हैं, और उनके लुक्स से लेकर परफॉर्मेंस तक सबकुछ चर्चा में है!
सोशल मीडिया पर छाया फिल्म का ट्रेलर!
फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। फैंस ने इसे खूब सराहा है और अब सबकी नजरें 21 मार्च पर टिकी हैं, जब यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

विक्रम भट्ट की मास्टरपीस!
फिल्म को निर्देशित किया है विक्रम भट्ट ने, जो अपने थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा के लिए मशहूर हैं। उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी खुद लिखी है, जो समाज को एक नई दिशा दिखाने वाली है।

तो तैयार हो जाइए, क्योंकि 21 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है “तुमको मेरी कसम”— एक ऐसी कहानी, जो आपको हंसाएगी, रुलाएगी और जिंदगी की सच्चाई से रूबरू कराएगी!

About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा: दोनों देशों के बीच यूपीआई, प्रत्यर्पण संधि और अंतरिक्ष सहयोग समेत 9 समझौतों पर लगी मुहर
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
