
उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार की सुबह का नज़ारा सिहरन पैदा करने वाला था। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक युवती का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला। चेहरे पर गहरे घाव, हाथ-पैरों पर चोट के निशान और चारों तरफ बिखरा खून… ये मंजर कई सवाल खड़े कर रहा था।
पहचान अभी भी अज्ञात, पुलिस जुटी छानबीन में
युवती का शव आसाम पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर के करीब पाया गया। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने युवती की शिनाख्त के लिए उसके फोटो सभी पुलिस सर्कल में भेजे हैं और आमजन से भी पहचान में सहयोग की अपील की है। पुलिस की प्राथमिक जांच दो संभावनाओं की ओर इशारा कर रही है—या तो युवती किसी तेज़ रफ्तार वाहन से गिरी या फिर यह कोई हत्या का मामला हो सकता है।
हत्या या हादसा? पुलिस के सामने चुनौती
इस केस की सबसे बड़ी गुत्थी यह है कि युवती के शरीर पर चोट के जो निशान हैं, वे सड़क दुर्घटना जैसे नहीं लग रहे। खून से लथपथ चेहरा और गहरी चोटें किसी संघर्ष की ओर इशारा कर रही हैं।
अब पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है—क्या यह कोई सुनियोजित साजिश थी? या फिर यह कोई हादसा है, जिसमें युवती किसी वाहन से गिर गई?
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला की वापसी : जब डिजिटल दौर में मंच पर उतरते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
विद्यापीठ कार्यकारी परिषद की बैठक : नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत, पूर्व कुलपति के कार्यकाल की होगी उच्चस्तरीय जांच
उदयपुर नगर निगम चुनाव विश्लेषण : भाजपा की बंपर सीटों के पीछे का गणित, कांग्रेस की भीतरघात और शहरी इलाकों में पिछड़ने का सच
