
असल उतर गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा, जवानों ने उलटे हथियार कर दी सलामी
तरनतारन। गांव असल उतर स्थित शहीद अब्दुल हमीद स्मारक पर रविवार शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने देश के वीर सपूत व परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद को पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्मारक पर उनकी मजार पर चादर चढ़ाई गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सभा में मौजूद जवानों ने सैन्य परंपरा अनुसार अपने हथियार उलटकर वीर सपूत को अंतिम सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद हमीद के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उल्लेखनीय है कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद अब्दुल हमीद ने अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के कई टैंकों को ध्वस्त किया था। उनकी इसी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
विश्व युद्ध का खतरा टला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले नए हमले रोके, बोले- डील पक्की, जल्द होगी घोषणा
