
उदयपुर। उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर का आभार जताते हुए रेलवे से उदयपुर-अहमदाबाद-मुंबई व दक्षिण भारत की ओर सुपरफास्ट रेल सेवाएं शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
सोसायटी अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट ने बताया कि डूंगरपुर स्थित रेलवे टीएसएस को हाईपावर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। ऊर्जा राज्य मंत्री ने इस पर त्वरित निर्णय लेकर यह कार्य पूरा कराया, जिससे अब तेज गति की रेलगाड़ियां चलाने में कोई तकनीकी बाधा नहीं रही।

कुम्भट ने कहा कि ग्रीष्मावकाश, बरसात व आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए जल्द से जल्द नई रेलगाड़ियां शुरू की जाएं, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिले और यात्रियों को सीधी व तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके।
सोसायटी ने इस आशय का एक पत्र रेल मंत्री को भी भेजा है, जिसमें उदयपुर से अहमदाबाद, मुम्बई और दक्षिण भारत के लिए सुपरफास्ट ट्रेनों को तुरंत हरी झंडी देने का अनुरोध किया गया है।
About Author
You may also like
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा को किया सम्मानित
दिल्ली के इंदिरा भवन से मेवाड़ तक सियासी भूचाल : डॉ. दिव्यानी कटारा ने बिना नाम लिए कांग्रेस के किस महिला विरोधी चेहरे पर साधा निशाना?
