
उदयपुर। महावीर जयंती के पावन अवसर पर जीव मात्र के प्रति करुणा और सेवा का संदेश देते हुए महावीर सेवा संकल्प चेरिटेबल ट्रस्ट ने बुधवार को फांदा, पोपलटी और गिर्वा क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 453 पशुओं का टीकाकरण व उपचार किया गया।
मीडिया प्रभारी ललित तलेसरा ने बताया कि यह शिविर ट्रस्ट अध्यक्ष व शहर विधायक ताराचंद जैन के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर में बड़े पशुओं को एफएमडी का टीका लगाया गया, मौसमी बीमारियों का इलाज किया गया और कृमिनाशक दवाएं दी गईं।
इसके अलावा शिविर में राज्य सरकार की पशुपालन योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें मंगला पशु बीमा योजना, बेलों की जोड़ी पर ₹30,000 अनुदान, टीकाकरण-टेगिंग, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सामान्य पशुपालन प्रबंधन शामिल हैं।

शिविर में 80 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर लाभ उठाया। इस अवसर पर तखतसिंह शक्तावत, अमृत मेनारिया, दिनेश धाभाई, सुनील चौधरी, बद्रीलाल चौधरी, लालूराम गायरी, मीरा बाई (सरपंच), धर्मचंद मीणा, लक्ष्मण व सूरजमल मीणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महावीर सेवा संकल्प ट्रस्ट की यह पहल न केवल पशुपालकों के लिए मददगार साबित हुई, बल्कि महावीर जयंती के मूल संदेश – अहिंसा और दया – को धरातल पर साकार करने का सशक्त उदाहरण भी बनी।
सोर्स : ललित तलेसरा, विधायक प्रतिनिधि
About Author
You may also like
-
ममता की जीत : जब आश्रम की चौखट पर मां से लिपटकर रो पड़ा बिछड़ा बेटा, तीन साल का लंबा इंतजार खत्म
-
पालीवाल दिशा पत्रिका का विमोचन : IAS एल.एन. मंत्री ने याद किया कुलधरा से पाली तक का समाज का गौरवशाली इतिहास
-
उदयपुर: शहर विधायक ताराचंद जैन की कलेक्टर से मुलाकात, पट्टों को लेकर 7 दिन में निस्तारण के आदेश
-
मेरी नजर हर उस शख्स पर है, जो बेटियों की राह रोकते हैं – एसपी डॉ. अमृता दुहन की भावुक अपील
-
वर्ल्ड बैंक प्रमुख अजय बंगा ने भारतीय विकास मॉडल को सराहा, पीएम मोदी ने वैश्विक मान्यता पर जताई खुशी