Skip to content
7 May, 2026
  • About
  • Contact
  • twitter
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest
Habib Ki Report

  • होम
  • सिटी न्यूज
  • राज्य
  • देश
  • दुनिया जहान
  • प्राइम न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • आस्था
    • टेक ज्ञान
    • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Home
  • Top News
  • उदयपुर की खबर है साहब – सीधी सट्टा मंडी से
Top News क्राइम

उदयपुर की खबर है साहब – सीधी सट्टा मंडी से

By Habib Ki Report / 13 April, 2025

रेडी अन्ना की दुकान पर रेड पड़ गई, गोवर्धन विलास पुलिस ने किया “गोल्डन मूव”!

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के पूरे रेट कार्ड को ही तहस-नहस कर डाला। रेडी अन्ना नाम की “गेमिंग दुकान” पर पुलिस ने ऐसा “कट” मारा कि 6 खिलाड़ी सीधे हवालात की VIP सीट पर जा बैठे।

पुलिस ने सीधा छापा मार दिया जीवनतारा कॉलोनी में, जहां कंप्यूटरों पे उंगलियां नहीं, किस्मतें घूम रही थीं।

अंदर घुसते ही पुलिस ने देखा—6 सट्टेबाज़ सिस्टम पर बैठे थे… कोई QR कोड स्कैन कर रहा था, कोई WhatsApp ग्रुप में ID भेज रहा था… और कोई लेन-देन के हिसाब किताब में गड्डियां गिन रहा था।

रेडी अन्ना ऐप पर चालू था फुल खेल—क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी—जो बोले उस पर दांव…

ID बनती थी ग्राहकों को, QR से पेमेंट आता था… और फिर शुरू होती थी ठगी की असली इनिंग—पहले 2-4 मैच जितवा के ग्राहक को झांसे में लेते… फिर धीरे-धीरे हार की ऐसी लत लगाते कि कस्टमर “डिपॉजिट मशीन” बन जाता।

अब सुनो, क्या-क्या बरामद हुआ इस रेड में…

30 मोबाइल, 7 लैपटॉप, 5 कंप्यूटर सेट, 10 सिम, 13 ATM, 8 पासबुक और 4 मोटे-मोटे रजिस्टर…हर रजिस्टर में लिखा था—”किसको कितना झटका दिया”, और हर पासबुक में था—”कहां से कितने का कट मार के आया।”

पकड़े गए खिलाड़ी कौन-कौन?

संजय सालवी—ID मास्टर
केशव लखारा—ट्रांजेक्शन का बादशाह
सिद्धार्थ विश्वकर्मा—सिस्टम का खिलाड़ी
रामचन्द्र प्रजापत—पासबुक पंडित
तरुण बागड़ा—QR गुरु
विकास प्रजापत—ग्राहक पटाने वाला

और पीछे कौन है इस खेल का मास्टरमाइंड?

मोहित पाहुजा… नाम सुन लो, काले खेल का बादशाह… दबिश की भनक लगते ही सीधा फरार… अब पुलिस उसे पकड़ने दौड़ रही है फुल बाउंसर की स्पीड से।

रेडी अन्ना का अकाउंट अब हो गया “ब्लॉक”

8 बैंकों के 19 अकाउंट फ्रीज… जिनमें बह रहा था “सट्टे का सोना”…
अब न कोई ID एक्टिव है, न कोई QR कोड स्कैन होगा।

SP योगेश गोयल ने खेल का पर्दाफाश किया…

और थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया—जांच अभी चालू है, कई और खिलाड़ी लाइन में हैं।

तो ध्यान रखना दोस्तों…

जो गेम में जीतने आया, वो लूट के गेम में फंस गया…
ऑनलाइन सट्टा कोई गेम नहीं, ये सीधा जेल का टिकट है।
और अगली बार अगर रेड पड़ी… तो हो सकता है QR कोड वाला तुम ही निकले!

About Author

Habib Ki Report

See author's posts

Tags: Arrested Bookies, Bank Account Freeze, Betting App India, Betting Syndicate, Betting Website, Crime Branch Udaipur, Cyber Crime, Digital Gambling, Fake SIM Cards, Football Betting, Gaming Scam India, Govardhan Vilas Police, Illegal Online Gaming, IPL Betting, Kabaddi Betting, Laptop Seized, Mastermind Mohit Pahuja, Mobile Seized, Online Betting, Online Gambling, Online Gaming Scam, Online Satta Racket, Police Raid, QR Code Fraud, Red-handed Arrest, Reddy Anna App, Udaipur Betting Racket, Udaipur Crime News, Udaipur Police Action, WhatsApp Betting ID

You may also like

  • स्वागत की औपचारिकता या सियासी दूरी? उदयपुर एयरपोर्ट पर सीएम और उनसे मिलने वाले चेहरों की बॉडी लैंग्वेज

    By Habib Ki Report / 7 May, 2026
  • उदयपुर की विडंबना : सुखाड़िया के बाद बस घूमने आते रहे मुख्यमंत्री, बजट में मिला तो सिर्फ आश्वासन का झुनझुना

    By Habib Ki Report / 7 May, 2026
  • उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत

    By Habib Ki Report / 6 May, 2026
  • सियासी मजबूरी या चुनावी जोश? उदयपुर भाजपा में ‘दिल’ मिले न मिले, जीत के जश्न में हाथ मिलाना पड़ा

    By Habib Ki Report / 5 May, 2026
  • ममता की हार में कांग्रेस की जीत? क्षेत्रीय क्षत्रप के कमजोर होने से इंडिया गठबंधन में अब सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर होगी कांग्रेस

    By Habib Ki Report / 5 May, 2026

Post navigation

उदयपुर रत्न सम्मान: एक शाम जोश, जज़्बे और जज़्बात की…
हर जोड़ी जूता एक मासूम की चीख है — यूट्रेक्ट में गूंजा ग़ाज़ा के बच्चों का दर्द

Leave a ReplyCancel reply

Recent Posts

  • स्वागत की औपचारिकता या सियासी दूरी? उदयपुर एयरपोर्ट पर सीएम और उनसे मिलने वाले चेहरों की बॉडी लैंग्वेज
  • उदयपुर की विडंबना : सुखाड़िया के बाद बस घूमने आते रहे मुख्यमंत्री, बजट में मिला तो सिर्फ आश्वासन का झुनझुना
  • उदयपुर में डिप्टी सीएम का रौद्र रूप : सुस्त अफसरों को ‘अंतिम चेतावनी’, विधायक बोले- आंगनबाड़ी का पोषाहार तो जानवर भी नहीं खा रहे
  • उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
  • थूर में सिद्धिविनायक प्राण-प्रतिष्ठा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया जल व संस्कृति संरक्षण का संदेश

About

हबीब की रिपोर्ट राजस्थान के पाठकों का मंच है। हमारा मकसद आपको समय से पहले सही सूचनाएं देना है। पाठकों की मांग को उठाना और समस्याओं को आखिरी पड़ाव तक पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। more…

Quick Links

  • About
  • Contact

Contact

email : habibkireport@gmail.com

  • twitter
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest
Copyright © All rights reserved. | Theme: Elegant Magazine by AF themes.