Skip to content
7 November, 2026
  • About
  • Contact
  • twitter
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Habib Ki Report

  • होम
  • सिटी न्यूज
  • राज्य
  • देश
  • दुनिया जहान
  • प्राइम न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • आस्था
    • टेक ज्ञान
    • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Home
  • Top News
  • उदयपुर की खबर है साहब – सीधी सट्टा मंडी से
Top News क्राइम

उदयपुर की खबर है साहब – सीधी सट्टा मंडी से

By hkrcadmn / 13 April, 2025

रेडी अन्ना की दुकान पर रेड पड़ गई, गोवर्धन विलास पुलिस ने किया “गोल्डन मूव”!

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के पूरे रेट कार्ड को ही तहस-नहस कर डाला। रेडी अन्ना नाम की “गेमिंग दुकान” पर पुलिस ने ऐसा “कट” मारा कि 6 खिलाड़ी सीधे हवालात की VIP सीट पर जा बैठे।

पुलिस ने सीधा छापा मार दिया जीवनतारा कॉलोनी में, जहां कंप्यूटरों पे उंगलियां नहीं, किस्मतें घूम रही थीं।

अंदर घुसते ही पुलिस ने देखा—6 सट्टेबाज़ सिस्टम पर बैठे थे… कोई QR कोड स्कैन कर रहा था, कोई WhatsApp ग्रुप में ID भेज रहा था… और कोई लेन-देन के हिसाब किताब में गड्डियां गिन रहा था।

रेडी अन्ना ऐप पर चालू था फुल खेल—क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी—जो बोले उस पर दांव…

ID बनती थी ग्राहकों को, QR से पेमेंट आता था… और फिर शुरू होती थी ठगी की असली इनिंग—पहले 2-4 मैच जितवा के ग्राहक को झांसे में लेते… फिर धीरे-धीरे हार की ऐसी लत लगाते कि कस्टमर “डिपॉजिट मशीन” बन जाता।

अब सुनो, क्या-क्या बरामद हुआ इस रेड में…

30 मोबाइल, 7 लैपटॉप, 5 कंप्यूटर सेट, 10 सिम, 13 ATM, 8 पासबुक और 4 मोटे-मोटे रजिस्टर…हर रजिस्टर में लिखा था—”किसको कितना झटका दिया”, और हर पासबुक में था—”कहां से कितने का कट मार के आया।”

पकड़े गए खिलाड़ी कौन-कौन?

संजय सालवी—ID मास्टर
केशव लखारा—ट्रांजेक्शन का बादशाह
सिद्धार्थ विश्वकर्मा—सिस्टम का खिलाड़ी
रामचन्द्र प्रजापत—पासबुक पंडित
तरुण बागड़ा—QR गुरु
विकास प्रजापत—ग्राहक पटाने वाला

और पीछे कौन है इस खेल का मास्टरमाइंड?

मोहित पाहुजा… नाम सुन लो, काले खेल का बादशाह… दबिश की भनक लगते ही सीधा फरार… अब पुलिस उसे पकड़ने दौड़ रही है फुल बाउंसर की स्पीड से।

रेडी अन्ना का अकाउंट अब हो गया “ब्लॉक”

8 बैंकों के 19 अकाउंट फ्रीज… जिनमें बह रहा था “सट्टे का सोना”…
अब न कोई ID एक्टिव है, न कोई QR कोड स्कैन होगा।

SP योगेश गोयल ने खेल का पर्दाफाश किया…

और थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया—जांच अभी चालू है, कई और खिलाड़ी लाइन में हैं।

तो ध्यान रखना दोस्तों…

जो गेम में जीतने आया, वो लूट के गेम में फंस गया…
ऑनलाइन सट्टा कोई गेम नहीं, ये सीधा जेल का टिकट है।
और अगली बार अगर रेड पड़ी… तो हो सकता है QR कोड वाला तुम ही निकले!

(Visited 315 times, 1 visits today)

About Author

hkrcadmn

See author's posts

    Tags: Arrested Bookies, Bank Account Freeze, Betting App India, Betting Syndicate, Betting Website, Crime Branch Udaipur, Cyber Crime, Digital Gambling, Fake SIM Cards, Football Betting, Gaming Scam India, Govardhan Vilas Police, Illegal Online Gaming, IPL Betting, Kabaddi Betting, Laptop Seized, Mastermind Mohit Pahuja, Mobile Seized, Online Betting, Online Gambling, Online Gaming Scam, Online Satta Racket, Police Raid, QR Code Fraud, Red-handed Arrest, Reddy Anna App, Udaipur Betting Racket, Udaipur Crime News, Udaipur Police Action, WhatsApp Betting ID

    You may also like

    • उदयपुर में CID और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध रूप से रह रही 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन, स्पा की आड़ में खेल, होटल मालिक पर गिरेगी गाज

      By Syad Habib / 21 October, 2026
    • परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद

      By Syad Habib / 19 October, 2026
    • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा

      By Syad Habib / 19 October, 2026
    • ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें

      By Syad Habib / 18 October, 2026
    • ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने

      By Syad Habib / 17 October, 2026

    Post navigation

    Previous उदयपुर रत्न सम्मान: एक शाम जोश, जज़्बे और जज़्बात की…
    Next हर जोड़ी जूता एक मासूम की चीख है — यूट्रेक्ट में गूंजा ग़ाज़ा के बच्चों का दर्द

    Leave a Reply Cancel reply

    You must be logged in to post a comment.

    Recent Posts

    • उदयपुर के अशोक नगर में नाकोड़ा भैरव की महाआरती : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और विधायक ताराचंद जैन सहित उमड़े श्रद्धालु
    • बर्थ डे पॉलिटिक्स : बाबूजी और दिलों को जीतने वाली सियासत
    • उदयपुर में नगर निगम का दोहरा रंग : गैराज में कबाड़ बनते वाहनों पर महापौर नाराज, सड़कों पर अवैध पटाखा दुकानों पर चला डंडा
    • हिंदुस्तान जिंक में बोनस व एक्सग्रेशिया पर ऐतिहासिक समझौता: स्थायी कर्मचारियों को मिलेंगे ₹1.66 लाख, ठेका श्रमिकों के लिए भी बड़ी घोषणा
    • बावर्ची : 33 वर्षों का अटूट स्वाद और ऋषिकेश मुखर्जी का ‘बावर्ची’

    About

    हबीब की रिपोर्ट राजस्थान के पाठकों का मंच है। हमारा मकसद आपको समय से पहले सही सूचनाएं देना है। पाठकों की मांग को उठाना और समस्याओं को आखिरी पड़ाव तक पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। more…

    Quick Links

    • About
    • Contact

    Contact

    Habib Ki Report

    • twitter
    • Instagram
    • Facebook
    • Pinterest
    Copyright © All rights reserved. | Theme: Elegant Magazine by AF themes.