
-हजरत उमर फारूक व हजरत उस्माने गनी रजिअल्लाहु तआला अन्हु की जीवनी पर होंगे व्याख्यान

जयपुर। सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर की सांगानेर इकाई की ओर से एक दिवसीय सुन्नी इज्तेमा 15 जून को रात 9 बजे कोहिनूर हॉल, सांगानेर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर के इस्लामी विद्वान शामिल होंगे। सुन्नी इज्तेमा में इस्लामिक स्कॉलर 1500साला जश्ने विलादत-ए-मुस्तफा सल्ललाहु अलैहि वसल्लम, बा यादें अमीरूल मोमिनीन हजरत सैय्यदना उमर फारूक-ए-आजम रजिअल्लाहु तआला अन्हु व अमीरूल मोमिनीन हजरत सैय्यदना उस्माने गनी रजिअल्लाहु तआला अन्हु की जीवनी पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए इनके जीवन यापन, सुन्नत तरीके एवं व्यवहारिक जिंदगी के बारे में बताते हुए उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करेंगे।

सुन्नी इज्तेमा के संयोजक आले रसूल अलहाज मौलाना सैयद मुहमद कादरी

के अनुसार मुख्य अतिथि हजरत राशिद अशरफ लतीफी अशरफी जिलानी किछौछा शरीफ होंगे। मुख्य वक्ता शम्स-ए-मिल्लत हजरत मौलाना मुफ्ती शमसुद्दीन कादरी साहब (मकराना) सीरते हजरत उमर फारूक-ए-आजम पर रोशनी डालेंगे। हजरत मौलाना युनुस रजवी साहब (मुंबई) सीरते हजरत उस्माने गनी पर प्रकाश डालेंगे व हजरत मौलाना सलीम अकबरी साहब (भीलवाड़ा) हुजूर सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की जीवनी बयान करेंगे। जयपुर शहर मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी साहब की सरपरस्ती व मौलाना सैय्यद मोहम्मद कादरी साहब निगरां सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर की निगरानी में आयोजित होने वाले इस सुन्नी इज्तेमा में अकीदतमंद लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में आस-पास के क्षेत्रों से आशिके रसूल सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की चाहत दिलों में रखने वाले लोग शामिल होंगे।
About Author
You may also like
ASIRAJ 2026 में डॉ. मोहित बड़गुर्जर ने बढ़ाया उदयपुर का मान : लेप्रोस्कोपिक व लेज़र सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का किया प्रदर्शन
महापौर पारस सिंघवी के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन और सेवा का संगम: 211 यूनिट रक्तदान, 91 किलो लड्डू का भोग; देवदर्शन से लेकर सॉलिटेयर गार्डन तक उमड़ा सियासी हुजूम
बर्थ डे पार्टी के पर्दे के पीछे की कहानी : जब सालगिरह के मंच पर बंधी समानांतर सियासत की पटकथा
कुर्सी सरकारी, तेवर सियासी : जब एक कर्मचारी नेता की सालगिरह पर शहर के हुक्मरानों ने दी बधाई
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
