
उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से आगामी 1 अगस्त को रेलवे ग्राउंड, ठोकर चौराहा पर 1008 श्री कल्लाजी राठौड़ जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष आयोजन “एक शाम साँवलिया सेठ, कल्लाजी राठौड़ के नाम” के तहत भव्य भजन संध्या और चतुर्वेणी संगम का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन की पूर्व तैयारी के रूप में बुधवार को चतुर्भुज हनुमान धाम पर गौ माता का पूजन विधिवत रूप से किया गया। प्रमुख संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पूजन कार्यक्रम महंत इंद्र देवदास, महंत नारायण दास वैष्णव, तथा महंत दयाराम जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गौ माता को कुमकुम, लच्छा, चुनरी अर्पित की गई तथा गुड़, धनिया और चारा खिलाकर आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया।
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के डॉ. प्रदीप कुमावत ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पहली बार उदयपुर में चार देवों के चतुर्वेणी संगम — बोहरा गणेश जी, साँवलिया सेठ, श्री कल्लाजी राठौड़ और श्री चतुर्भुज हनुमान जी — का अद्भुत महासंगम होगा। बोहरा गणेश जी चौराहा पर भगवान और भक्तों का यह दुर्लभ संगम सभी के लिए अलौकिक अनुभव होगा।
इस अवसर पर धार्मिक संगठनों के प्रमुख कुंदन चौहान, गिरिराज सिंह सांखला और सुंदर पहलवान ने उदयपुरवासियों से आग्रह किया कि वे इस दिव्य आयोजन में सहभागिता कर प्रभु के अद्भुत आशीर्वाद को प्राप्त करें।
स्रोत : गिरिराज सिंह सांखला, प्रवक्ता बजरंग सेना मेवाड़
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
