प्रधानमंत्री मोदी ने किया BSNL-4G का देशव्यापी शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी वर्चुअली जुड़े

नई दिल्ली/लखनऊ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने कर-कमलों से भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के देशव्यापी स्वदेशी 4G (5G-Ready) नेटवर्क का शुभारंभ किया। यह नेटवर्क ‘भारत नेट’ परियोजना के अंतर्गत डिजिटल इंडिया को नई गति देने वाला साबित होगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि BSNL की ‘भारत नेट’ सेवा ‘नए भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में प्रधानमंत्री जी के विजन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।”

सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुँचेगी और डिजिटल सशक्तिकरण के नए द्वार खुलेंगे।

(Visited 31 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply