
उदयपुर। दीपोत्सव से पहले उदयपुरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। शहर विधायक ताराचंद जैन के लगातार प्रयासों का परिणाम यह हुआ है कि स्मार्ट सिटी के वॉलसिटी क्षेत्रों में अब प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति शुरू होने जा रही है। जलदाय विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और रविवार से नियमित जल आपूर्ति का क्रम आरंभ किया जाएगा।
वॉलसिटी के निवासियों को अब तक दो या तीन दिन के अंतराल पर पानी मिलता था, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए विधायक ताराचंद जैन ने जलदाय विभाग से लगातार संवाद बनाए रखा। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकों और फील्ड निरीक्षणों के बाद यह व्यवस्था अब पूरी तरह सुचारू कर दी गई है।
विधायक जैन ने बताया कि “वॉलसिटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर लंबे समय से प्रयास चल रहे थे। दीपोत्सव से पहले यह सुविधा शुरू हो जाना नागरिकों के लिए राहत की बात है। अब किसी को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।”
वार्डवार तय हुआ जल वितरण का समय
जलदाय विभाग ने वॉलसिटी के सभी वार्डों के लिए पेयजल आपूर्ति का समय-निर्धारण वार्डवार कर दिया है, ताकि किसी क्षेत्र में अव्यवस्था न हो।
वार्ड 15 और 34 (सैफी कॉलानी, किशनपोल, इंद्रा नगर बीड़ा): दोपहर 12.00 से 1.30 बजे
वार्ड 13 (खांजीपीर, खड़कजी का चौक, सालवी कॉलोनी, नूरी चौक): दोपहर 1.30 से 3.00 बजे
वार्ड 34 (सर्वऋतु विलास, अग्रसेन नगर, शिवाजी नगर, उदियापोल, कमलवाड़ी): दोपहर 3.00 से 4.30 बजे
वार्ड 49–59 (रावत बुक स्टोर से वुडलैंड बापूबाजार): सुबह 5.00 से 6.30 बजे
वार्ड 60 (रामद्वारा चौक, मुल्ला चौक, धोलीबावड़ी): सुबह 6.30 से 8.00 बजे
वार्ड 50 (अस्थल मंदिर, सूरजपोल, खटीकवाड़ा): सुबह 5.00 से 6.30 बजे
वार्ड 5 और 55 (गोगावतवाड़ी, चांदपोल, भैरूघाटी): सुबह 4.30 से 6.40 बजे
वार्ड 52–55 (जगदीश चौक, घंटाघर, सिटी पैलेस, गणगौर घाट): सुबह 6.40 से 8.10 बजे
वार्ड 51 (रावजी का हाटा, पीपलेश्वर, नजर बाग): सुबह 9.10 से 10.40 बजे
वार्ड 54–57 (मोती चौहट्टा रोड, मालदास स्ट्रीट, सिंघटवाड़ी, काजीवाड़ा): सुबह 10.40 से 12.10 बजे
वार्ड 57 (भोईवाड़ा क्षेत्र): दोपहर 12.10 से 1.40 बजे
वार्ड 50–51 (गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी): दोपहर 1.40 से 3.10 बजे
वार्ड 52–53 (वारियों की घाटी, चिंतामणि घाटी): दोपहर 3.10 से 4.40 बजे
वार्ड 53–58 (भंडारियों का घाट, दांता भैरू, श्रीनाथ मार्ग): दोपहर 3.10 से 4.40 बजे
वार्ड 54–55 (करजाली हाउस, तंबोलियों की गली): दोपहर 4.40 से शाम 6.10 बजे
वार्ड 56 (सिलावटवाड़ी, हाथीपोल, नयावाड़ा चौक): दोपहर 4.40 से शाम 6.10 बजे
वार्ड 55 (जाटवाड़ी, ईमलीघाट, पन्नाधाय मार्ग): शाम 7.40 से 9.10 बजे
वार्ड 12 (नागानगरी, हनुमान घाट, ब्रह्मपोल, अमराई रोड): शाम 7.40 से 9.10 बजे
(सभी समय अनुमानित हैं और स्थानीय जलदाय विभाग की आपूर्ति योजना के अनुसार मामूली परिवर्तन संभव है।)
स्मार्ट सिटी में एक नई सुविधा का आगाज़
वॉलसिटी के निवासी अब नियमित पेयजल सुविधा से जुड़ जाएंगे, जिससे त्योहारों के दौरान पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार, जल आपूर्ति की निगरानी के लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है जो पाइपलाइन प्रेशर और सप्लाई के समय पर नजर रखेगा।
विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि यह व्यवस्था स्थायी रूप से लागू रहेगी और आगे ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रों में भी रोजाना पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना बनाई जा रही है।
स्रोत : ललित तलेसरा, मीडिया प्रतिनिधि विधायक
About Author
You may also like
-
जब आप सो रहे थे…युद्ध क्षेत्र में काैन किस पर गरज रहा था…यहां पढ़िए
-
UPSC 2025 : एमबीबीएस से आईएएस तक का सफर, टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने बताया निरंतरता का महत्व
-
झीलों की नगरी में सैमसंग का जलवा : लॉन्च होते ही बिका पहला Galaxy S26 Ultra, हितेश शर्मा बने उदयपुर के पहले खरीदार
-
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, नई सरकार को देंगे अपना मार्गदर्शन
-
उदयपुर की एप्सटीन फाइल्स—क्या रसूखदारों के दबाव में दफन हो जाएगी हकीकत?