बापू बाजार जैन व्यवसाय संघ की पारिवारिक पिकनिक, मेवाड़ी थीम पर हुआ कार्यक्रम

Photo : kamal kumawat

उदयपुर। बापू बाजार जैन व्यवसाय संघ की पारिवारिक पिकनिक मल्हार रिसोर्ट में रखी गई। इसमें सभी व्यापारियों व उनके परिवार ने उत्साह से भाग लिया।

संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र बाबेल ने बताया कि पिकिनिक के इस कार्यक्रम को थीम बेस बनाया गया। इस्किबथीम मेवाड़ी रखी गई। इसमें स्वादिष्ट व्यंजनो के साथ सभी सदस्यों एवं महिलाओं ने मेवाड़ी परिधान पहनकर एवं सभी के द्वारा मेवाड़ी भाषा का ही उपयोग करके इस पिकनिक को यादगार बनाया।

इस पिकनिक में सुशील तलेसरा, रमेश चौधरी, महेश नाहर, विवेक वागरेचा, दिनेश हरकावत, भरत सिंघवी, सुनील हाथी, कमलेश लुणावत आदि का पुरा सहयोग रहा।

(Visited 290 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply