
मुंबई। हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल तेजाब ने आज अपने रिलीज़ के 37 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर यादगार पलों को साझा किया।
अल्ट्रा प्ले ओटीटी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक लोकप्रिय दृश्य का क्लिप पोस्ट किया, जिसमें अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। पोस्ट में लिखा गया—“फिल्म ‘तेजाब’ को 37 शानदार साल पूरे हो गए।” मेकर्स ने आगे कहा—“एक्शन, रोमांस और दमदार परफॉर्मेंस से भरी यह फिल्म वह थी, जिसने मोहिनी को डांस करवाया था। अनिल और माधुरी की सुपरहिट जोड़ी का यह यादगार सिनेमाई अध्याय आज भी उतना ही ताज़ा है।”
1988 में रिलीज़ हुई तेजाब न केवल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि इसने हिंदी सिनेमा में एक नई लहर भी पैदा की। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ चंकी पांडे, किरण कुमार और कई अन्य सितारों ने अपनी भूमिकाओं से खास छाप छोड़ी।
फिल्म का मशहूर गीत ‘एक दो तीन’ ने रिलीज के समय धूम मचा दी थी। कहा जाता है कि इसी गाने ने माधुरी दीक्षित को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया और उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली।
इस फिल्म को अभिनेत्री के करियर का सबसे बड़ा ब्रेक माना जाता है।
एन. चंद्रा द्वारा निर्देशित और पहलाज नहलानी द्वारा निर्मित तेजाब की कहानी महेश नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अनिल कपूर ने पर्दे पर बखूबी निभाया। नौसेना की नौकरी छोड़ने के बाद महेश अपने माता-पिता के हत्यारों से बदला लेने की राह पकड़ता है और इसी सफर के बीच उसकी जिंदगी में मोहिनी (माधुरी दीक्षित) की एंट्री होती है, जिससे वह प्यार करने लगता है।
फिल्म की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि इसे कई भाषाओं में रीमेक किया गया। तेलुगु में यह फिल्म ‘टू टाउन राउडी’ के नाम से बनी, जिसमें दग्गुबाती वेंकटेश मुख्य भूमिका में थे। वहीं तमिल में अर्जुन स्टारर ‘रोजावाई किलाथे’ के नाम से रीमेक पेश की गई थी।
तीन दशकों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी तेजाब के किरदार, संवाद और गाने आज भी दर्शकों की यादों में उसी जोश और रौनक के साथ बसे हुए हैं।
About Author
You may also like
हिंदुस्तान जिंक के 60 साल पूरे : उत्पादन को 2 एमटीपीए तक दोगुना करने का लक्ष्य, अगले 5 वर्षों में होगा 40,000-50,000 करोड़ का बड़ा निवेश
उदयपुर : प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण कर पहाड़ी पर बेरहमी से हत्या, महिला सहित 4 लोग डिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा: दोनों देशों के बीच यूपीआई, प्रत्यर्पण संधि और अंतरिक्ष सहयोग समेत 9 समझौतों पर लगी मुहर
ग्रामीण राजस्थान में शिक्षा की नई अलख : हिंदुस्तान जिंक के ‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम से 2018 से अब तक 47,000 विद्यार्थी लाभान्वित
