शराबी बेटे ने माता-पिता को सोते समय भारी हथियार से मार डाला था, हरियाणा के रेवाड़ी से दबोचा गया
अलवर। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अलवर जिले के बडौदामेव थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के जघन्य अपराध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 48 घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका और वृताधिकारी लक्ष्मणगढ़ कैलाश जिंदल के सुपरविजन में थानाधिकारी बडौदामेव विजयपाल सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।
एसपी चौधरी ने बताया कि यह घटना 09 नवंबर को ग्राम हादरहेड़ा में सामने आई। मृतकों के पुत्र मोहरपाल उर्फ पप्पू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार उसका छोटा भाई ओम प्रकाश उर्फ ओमी (26) रंगाई का काम करता है और जो शराब पीने का आदी है, 08 नवम्बर को जयपुर से गांव आया था। ओम प्रकाश ने शराब के नशे में उसी रात अपने सोते हुए माता-पिता के सिर पर किसी भारी हथियार से चोट मारकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद से फरार हो गया था।
*48 घंटों में रेवाड़ी से गिरफ्तारी*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं और उन्हें संभावित ठिकानों पर रवाना किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं और तकनीकी सहायता से प्राप्त इनपुट के आधार पर आरोपी का पीछा किया। कड़ी मशक्कत के बाद फरार आरोपी ओमी उर्फ ओमप्रकाश पुत्र हरियाराम जाटव को घटना के महज 48 घंटों के अंदर ही रेवाड़ी (हरियाणा) से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी ओमी उर्फ ओमप्रकाश के कब्जे से मृतका के पैर से निकालकर ले जाया गया एक चाँदी का कड़ा भी बरामद किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से जघन्य अपराध के अन्य पहलुओं और हत्या में प्रयुक्त हथियार के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
————–
About Author
You may also like
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
चेन्नई बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया तस्करी हो रहा 7.72 करोड़ रुपये का 12.87 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; ‘पेपर लैमिनेट रोल’ की आड़ में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
