
जयपुर। बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी के तीन पन्ने जारी करते हुए कहा कि सरकार को मैं नहीं बल्कि सरकार मुझे ब्लैकमेल कर रही है। गुढ़ा ने दावा किया है कि इन पन्नों में सीएम के करीबी और राजस्थान राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने इन पन्नों में सीएम के बेटे और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भवानी सामोता सहित अन्य लोगों से लेन-देन का हिसाब किताब है। लाल डायरी को लेकर विधानसभा में भी हंगामा हुआ।

बर्खास्त मंत्री ने दावा किया कि इस डायरी में जो भी लिखा है वो धर्मेंद्र राठौड़ की ही हैंडराइटिंग है। डायरी के कुछ पन्ने मिसिंग हैं, लेकिन मेरे पास जो पन्ने हैं, उनको मैं जारी करता रहूंगा।
डायरी में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के लेन-देन का हिसाब है। कुछ बातें कोडवर्ड में लिखी हैं। वैभव गहलोत सहित मुख्यमंत्री के सचिव को लेकर भी कई बातें लिखी हुई हैं।

गुढ़ा ने जो पन्ने जारी किए, उनमें तीन पॉइंट लिखे हैं…
- वैभव जी और मेरी दोनों की RCA चुनाव खर्चे को लेकर चर्चा हुई कि किस तरह भवानी सामोता किस तरह तय करके भी लोगों के पैसे नहीं दे रहा है।
- घर पर राजीव खन्ना और भवानी सामोता आए, आरसीए चुनाव का हिसाब किया…भवानी सामोता ने ज्यादातर लोगों से जो वादा किया है वो पूरा नहीं किया है…मैंने कहा यह ठीक नहीं है… आप इसे पूरा करो तो भवानी सामोता ने कहा कि मैं सीपी साहब की जानकारी में डालता हूं…फिर आपको 31 जनवरी तक बताता हूं…
- सीएम के पीएस को भी फोन किया और कहा कि आरसीए वाला हिसाब कर दो मुझे जरूरत है…उन्होंने कहा कि सीएम से बात कर बताऊंगा।
About Author
You may also like
-
पेपरलीक पर प्रहार और विकास की रफ़्तार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेश किया दो साल का ‘रिपोर्ट कार्ड’
-
नई लौ जलाने के लिए हिंदुस्तान जिंक और ममता संस्था ने मिलाया हाथ, सेवा और जागरूकता ने थामी ग्रामीण अंचलों की राह
-
उदयपुर में फिर सजेगी सुरों की महफ़िल, 6 फरवरी से होने वाले वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का पोस्टर लॉन्च
-
नटराज किड्स प्लैनेट में जोश, जज़्बे और जीत का उत्सव — Vitality 25–26 बना बच्चों के सपनों की उड़ान
-
डिजिटल एडिक्शन का खौफनाक अंत : गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी, गेम नहीं छोड़ पाए’