
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है और राज्य की प्रगति यात्रा में प्रवासी राजस्थानियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसी दिशा में आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों में पदस्थ राजस्थानी मूल के अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सेवा अधिकारियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी राजस्थान को निवेश का हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनके अनुभव, सुझाव और संपर्क राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों से कहा कि राजस्थान में पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग, जल, और बिजली सहित कई क्षेत्रों में निवेश के अपार अवसर हैं। पिछले वर्ष आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने राजस्थानी मूल के अधिकारियों से अपील की कि वे उद्यमियों और निवेशकों को राजस्थान में निवेश के लिए प्रोत्साहित करें और आगामी आयोजन में शामिल होकर अपने अमूल्य सुझाव दें। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों को मातृभूमि से जोड़ने के लिए विशेष प्रवासी राजस्थानी विभाग के गठन की भी जानकारी दी।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्य एवं केंद्रीय सेवा के अधिकारीगण शामिल हुए और निवेश बढ़ाने, पर्यटन ब्रांडिंग, नगर विकास, ईको-टूरिज्म, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और टैक्सटाइल निवेश जैसी कई क्षेत्रों में सुझाव दिए। बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
