Skip to content
28 October, 2026
  • About
  • Contact
  • twitter
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

  • होम
  • सिटी न्यूज
  • राज्य
  • देश
  • दुनिया जहान
  • प्राइम न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • आस्था
    • टेक ज्ञान
    • स्पोर्ट्स
  • Privacy Policy
  • Home
  • दुनिया जहान
  • ईडी की ऑफिशियल खबर पढ़िए…जोगनिया ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस : ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अवैध कमाई का खुलासा
दुनिया जहान

ईडी की ऑफिशियल खबर पढ़िए…जोगनिया ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस : ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अवैध कमाई का खुलासा

By hkrcadmn / 4 December, 2025

जयपुर। डायरेक्टरेट ऑफ़ एनफोर्समेंट (ED) जयपुर ज़ोनल ऑफिस ने 2 दिसंबर 2025 को प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत राजस्थान के चित्तौड़गढ़, उदयपुर और सलूंबर जिलों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई कुख्यात ‘जोगनिया ऑनलाइन बेटिंग ऐप’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई।

यह जांच राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई FIR पर आधारित है, जिनमें बालमुकुंद इनानी और उसके सहयोगियों पर गैर-कानूनी ऑनलाइन जुआ/सट्टेबाजी चलाने के आरोप हैं। FIR के मुताबिक, इनानी और उसके साथी “जोगनिया ऑनलाइन बुक/ऐप” के नाम से वेब-आधारित पोर्टल चला रहे थे, जिसके ज़रिए क्रिकेट, फुटबॉल, कसीनो गेम्स और अन्य चांस-बेस्ड गतिविधियों पर अवैध बेटिंग कराई जाती थी। आरोपी प्लेयर्स से कैश व ऑनलाइन पेमेंट लेकर बड़ी रकम ऐंठते थे और दिहाड़ी मज़दूरों व युवाओं को लालच देकर इस प्लेटफॉर्म से जोड़ते थे।

सैकड़ों म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल

सर्च के दौरान ED को पता चला कि इनानी कमीशन देकर सैकड़ों म्यूल बैंक अकाउंट खरीदता था और इन्हीं के ज़रिए ‘जोगनिया ऑनलाइन बुक’ का संचालन करता था। प्लेयर्स से पेमेंट वसूलने के लिए ऑपरेटर मोबाइल फ़ोन के ज़रिए म्यूल अकाउंट्स की डिटेल भेजते थे। जांच में सामने आया कि कोई नियमित पेमेंट सिस्टम नहीं था और अवैध कमाई को वित्तीय तंत्र में लाने के लिए इन खातों का व्यापक उपयोग होता था।

‘जोगनिया ऑनलाइन बुक’ का नेटवर्क चित्तौड़गढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मास्टर ID और ब्रांच ID के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।

दुबई में निवेश के सबूत

ED के अनुसार, मुख्य आरोपी बालमुकुंद इनानी फिलहाल दुबई में है और उसने अपराध से हुई कमाई को हवाला चैनलों के ज़रिए दुबई भेजकर वहाँ के रियल एस्टेट कारोबार में निवेश किया है। उसके, परिवारवालों और करीबियों के नाम पर कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज़ भी मिले हैं।

ED की कार्रवाई में ज़ब्ती

सर्च ऑपरेशन के दौरान ED ने—

₹13 लाख नकद,

एक जगुआर F-Pace लग्ज़री कार,

विभिन्न बैंक खातों में ₹47.66 लाख,

एक DEMAT अकाउंट में ₹12.80 लाख फ्रीज़ किए।

इसके अलावा, सैकड़ों म्यूल अकाउंट की डिटेल, अचल व चल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज़ और कई मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए हैं। सभी डिजिटल उपकरणों की जांच जारी है।

(Visited 65 times, 1 visits today)

About Author

hkrcadmn

See author's posts

    Tags: Bal Mukund Inani, chittorgarh, Demat Account Freeze, Dubai Investment, ED Raid, financial fraud, Hawala Transactions, Illegal Betting, Jaguar F-Pace, Joganiya Online Betting App, Money Laundering, Mule Bank Accounts, Online Gambling Scam, PMLA 2002, Property Seizure, Rajasthan Police FIR, Salumbar, udaipur

    You may also like

    • तारा संस्थान वृद्धाश्रम : विश ट्री और पारिवारिक अनुबंध, बुजुर्गों की इच्छाओं का अर्थशास्त्र और नई पीढ़ी की सामाजिक पूंजी

      By Syad Habib / 28 October, 2026
    • उदयपुर नगर निगम का भव्य संकल्प : दीपावली मेले 2026 के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 21 कमेटियों का गठन, महापौर पारस सिंघवी और संयोजक प्रमोद सामर ने तय की जवाबदेही

      By Syad Habib / 25 October, 2026
    • उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव: पहले चरण में 66.88 प्रतिशत मतदान, नाई पंचायत समिति 81.05 प्रतिशत के साथ अव्वल; तीसरे चरण के लिए अब तक 185 नामांकन दाखिल

      By Syad Habib / 22 October, 2026
    • दुबई से इजराइल जा रही उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलटों में खूनी संघर्ष : सऊदी अरब के ताबूक में इमरजेंसी लैंडिंग

      By hkrcadmn / 30 September, 2026
    • संभल हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की रासुका (NSA) के तहत हिरासत को किया रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

      By hkrcadmn / 29 September, 2026

    Post navigation

    Previous राजस्थान सरकार की विशेष पहल : मातृभूमि से जोड़ेगा प्रवासी राजस्थानी विभाग
    Next सावों का सीजन और शादी के मंडपों में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की चर्चा?

    Leave a Reply Cancel reply

    You must be logged in to post a comment.

    Recent Posts

    • तारा संस्थान वृद्धाश्रम : विश ट्री और पारिवारिक अनुबंध, बुजुर्गों की इच्छाओं का अर्थशास्त्र और नई पीढ़ी की सामाजिक पूंजी
    • परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
    • परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
    • उदयसागर की छाती पर कंक्रीट का खंजर और आतिशबाजी का क्रूर जश्न : एक ऐतिहासिक झील के विलाप पर कॉरपोरेट मुनाफे की दिवाली
    • उदयपुर कलेक्ट्रेट पर दोतरफा संग्राम : न्याय की चौखट पर अड़े वकील तो जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे आईआईएम व दीनदयाल नगर के बाशिंदे

    About

    हबीब की रिपोर्ट राजस्थान के पाठकों का मंच है। हमारा मकसद आपको समय से पहले सही सूचनाएं देना है। पाठकों की मांग को उठाना और समस्याओं को आखिरी पड़ाव तक पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। more…

    Quick Links

    • About
    • Contact

    Contact

    • twitter
    • Instagram
    • Facebook
    • Pinterest
    Copyright © All rights reserved. | Theme: Elegant Magazine by AF themes.