
उदयपुर। उदयपुर के अमर विलास अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। छठी मंजिल पर रहने वाली भाग्यश्री नाम की महिला करीब ढाई घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। यह घटना सुबह लगभग 8:20 बजे हुई, जब महिला ग्राउंड फ्लोर जाने के लिए लिफ्ट में घुसी थीं।
भाग्यश्री ने बताया कि उन्होंने ग्राउंड फ्लोर का बटन दबाया था, लेकिन अचानक लिफ्ट तेज़ स्पीड से उल्टी दिशा में चलने लगी और सीधे सातवीं मंजिल की छत पर दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद लिफ्ट के अंदर की लाइट, धूल और अन्य सामान टूटकर उनके ऊपर गिर गए। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन शुरुआत में किसी को पता नहीं चला क्योंकि लिफ्ट छत तक पहुंचकर दीवार से अटकी हुई थी।
कुछ देर बाद छठी मंजिल से गुजर रही एक नौकरानी को अंदर से आती हल्की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। लेकिन लोगों को यह समझने में समय लगा कि महिला किस मंजिल पर फंसी है। बाद में अंदाजा लगा कि लिफ्ट छत पर जाकर अटकी हुई है।
लोग छत पर पहुंचे तो वहां सिर्फ दीवार मिली। महिला की आवाज़ को सुनकर सही जगह चिन्हित की गई और ड्रिल मशीन मंगवाकर दीवार में छेद करना शुरू किया गया। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 10:30 बजे महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Keywords: Udaipur Lift Accident, Amar Vilas Apartment, Woman Stuck in Lift, Lift Malfunction, Reverse Lift Movement, Rescue Operation, Drill Machine Rescue
About Author
You may also like
-
उदयपुर में सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर : पहले सड़ाईं बेटियों की स्कूटियां, अब मांगने पर कहा- ‘तुम सब बीमार हो’
-
नटराज किड्स प्लैनेट में जोश, जज़्बे और जीत का उत्सव — Vitality 25–26 बना बच्चों के सपनों की उड़ान
-
विश्व कैंसर दिवस : मेरे साथी जिंदादिल पत्रकार, जिसने दर्द से हार नहीं मानी
-
शिष्टाचार भेंट से आगे : डॉ. लक्षराज सिंह मेवाड़ और पीएम मोदी के बीच बातचीत के राजनीतिक निहितार्थ
-
उदयपुर ऑटो पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन का स्नेह मिलन : सपरिवार उमड़ा उत्साह, जल्द जारी होगी संगठन की डायरेक्ट्री