
उदयपुर। उदयपुर के अमर विलास अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। छठी मंजिल पर रहने वाली भाग्यश्री नाम की महिला करीब ढाई घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। यह घटना सुबह लगभग 8:20 बजे हुई, जब महिला ग्राउंड फ्लोर जाने के लिए लिफ्ट में घुसी थीं।
भाग्यश्री ने बताया कि उन्होंने ग्राउंड फ्लोर का बटन दबाया था, लेकिन अचानक लिफ्ट तेज़ स्पीड से उल्टी दिशा में चलने लगी और सीधे सातवीं मंजिल की छत पर दीवार से जा टकराई। टक्कर के बाद लिफ्ट के अंदर की लाइट, धूल और अन्य सामान टूटकर उनके ऊपर गिर गए। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन शुरुआत में किसी को पता नहीं चला क्योंकि लिफ्ट छत तक पहुंचकर दीवार से अटकी हुई थी।
कुछ देर बाद छठी मंजिल से गुजर रही एक नौकरानी को अंदर से आती हल्की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। लेकिन लोगों को यह समझने में समय लगा कि महिला किस मंजिल पर फंसी है। बाद में अंदाजा लगा कि लिफ्ट छत पर जाकर अटकी हुई है।
लोग छत पर पहुंचे तो वहां सिर्फ दीवार मिली। महिला की आवाज़ को सुनकर सही जगह चिन्हित की गई और ड्रिल मशीन मंगवाकर दीवार में छेद करना शुरू किया गया। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 10:30 बजे महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Keywords: Udaipur Lift Accident, Amar Vilas Apartment, Woman Stuck in Lift, Lift Malfunction, Reverse Lift Movement, Rescue Operation, Drill Machine Rescue
About Author
You may also like
-
उदयपुर में थ्रिलर की एंट्री : 30 करोड़ के ‘धोखे के जाल’ में फंसे फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, 7 दिन की रिमांड पर चलेगा असली क्लाइमैक्स!
-
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट 30 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस में गिरफ्तार, उदयपुर के डॉक्टर अजय मूर्डिया ने दर्ज करवाया था केस
-
सिन्धी सांस्कृतिक दिवस ते सजीलु ‘सिन्धी संगीत जी महफ़िल’
-
विद्या भवन में रचनात्मकता और जागरूकता का संगम—माइंडफेस्ट 2025
-
सावों का सीजन और शादी के मंडपों में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की चर्चा?