
तिरुवनंतपुरम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में शेफाली ने नाबाद 79 रन की पारी खेलकर श्रीलंका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज़ बन गईं।
शेफाली ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों की मदद से यह पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2022 को सिलहट में श्रीलंका के खिलाफ 53 गेंदों पर 76 रन बनाए थे, जिसमें 1 छक्का और 11 चौके शामिल थे।
गौरतलब है कि इसी सीरीज में जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा दोनों ने नाबाद 69-69 रनों की पारियां भी खेली थीं। जेमिमा ने यह उपलब्धि पहले टी20 मैच में हासिल की थी, जबकि शेफाली ने दूसरे मुकाबले में यह कारनामा किया था।
तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 112 रन ही बना सकी। इमेशा दुलानी ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 25 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने 4 विकेट झटके, वहीं दीप्ति शर्मा को 3 सफलताएं मिलीं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 13.2 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। शेफाली वर्मा के नाबाद 79 रनों के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 21 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दोनों विकेट कविशा दिलहारी ने लिए।
भारत ने इससे पहले पहला मुकाबला 8 विकेट और दूसरा मैच 7 विकेट से जीतकर पहले ही सीरीज में बढ़त बना ली थी। तीसरा मुकाबला हारने के साथ ही श्रीलंका ने सीरीज भी गंवा दी है। अब सीरीज के शेष मुकाबले 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के इसी मैदान पर खेले जाएंगे।
About Author
You may also like
जब टूटे सपने भी बन गए सोने की लकीरें : जापानी कला ‘किंत्सुगी’ के बहाने अनिल अग्रवाल ने बयां किया जिंदगी का सबसे खूबसूरत फलसफा
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : HZDA 5 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, ग्राहकों का भरोसा और उत्पाद की गुणवत्ता होगी मजबूत
जब न्याय की सीढ़ियां लाचारी से भारी हो गईं : बुजुर्ग महिला का दर्द देख पिघला एसपी डॉ. अमृता दुहन का दिल, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नहीं चढ़नी पड़ेंगी सीढ़ियां
पूर्व न्यायाधीश जेके रांका ने किया ‘सेवा महातीर्थ’ का अवलोकन, नारायण सेवा संस्थान के कार्यों को बताया अनुकरणीय
नेशनल पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप : उदयपुर के मार्शल आर्ट्स फाइटर्स का धमाका, 3 गोल्ड समेत जीते कुल 16 पदक
