
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले उदयपुर फाइल्स की गूंज राजस्थान की विधानसभा के गलियारों में सुनाई दी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दावा किया है कि -“मेरे पास हैं वो 5 वीडियो, पुलिस के ‘ऑपरेशन डिलीट’ से पहले कथित वीडियो की कॉपी निकल गई थी। फिल्म के पहले हिस्से में हमने देखा कि कैसे रात के अंधेरे में पुलिस और कुछ ‘नकाबपोश’ हमलावर एक वकील के घर पर धावा बोलते हैं। अब पार्ट-2 में इस कहानी के विलेन और साइड-कैरक्टर्स पर से पर्दा हटने वाला है।
‘सब्बल और हथौड़ा’ – ये पुलिस है या स्पेशल फोर्स?
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा मंजर किसी बॉलीवुड फिल्म के अंडरवर्ल्ड सीन से कम नहीं है। रात के 4 बजे, डीएसपी गोपाल चंदेल की मौजूदगी में दो लड़के हाथों में हथौड़ा और सब्बल लेकर गलियों में घूम रहे हैं। सवाल यह है कि क्या अब राजस्थान पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए ‘प्राइवेट बाउंसर्स’ का सहारा ले रही है? नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीधा वार किया है— “अगर ये लड़के पुलिस के साथ नहीं थे, तो कानून की नाक के नीचे हथियार लेकर कैसे घूम रहे थे?”
कौन है वो ‘सूट-बूट’ वाला मिस्ट्री मैन?
वीडियो में एक छोटी हाइट का व्यक्ति सूट-बूट पहनकर पुलिस के साथ घर की ओर जाता दिख रहा है। पुलिस की इस ‘मिडनाइट रेड’ में इस ‘सिविलियन’ की क्या भूमिका थी? क्या यह किसी बड़े नेता का ‘खास आदमी’ था जो सबूतों को अपनी आंखों के सामने नष्ट होते देखना चाहता था? जूली का दावा है कि पुलिस की पूरी स्क्रिप्ट इसी ‘डिलीट मिशन’ के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।
इंटरवल ट्विस्ट : “कॉपी मेरे पास है, फिक्र मत करो!”
विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने फिल्म में तड़का लगाते हुए साफ कर दिया है कि पुलिस भले ही हार्ड डिस्क और डीवीआर ले गई हो, लेकिन ‘असली फिल्म’ की कॉपी उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि जल्द ही 4-5 ऐसे वीडियो सामने आएंगे, जो सत्ता पक्ष के कई दिग्गजों का असली चेहरा बेनकाब कर देंगे।
सत्ता पक्ष की खामोशी में छिपा है कौन सा राज?
हैरानी की बात यह है कि जिस मामले में बीजेपी की महिला नेता ने एआई (AI) वीडियो और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, उस पर पार्टी के बड़े सूरमाओं ने चुप्पी साध ली है। क्या यह खामोशी तूफान से पहले की शांति है? या फिर डर इस बात का है कि ‘उदयपुर फाइल्स’ के पन्ने खुले तो कई रसूखदारों के ‘आपत्तिजनक’ सच बाहर आ जाएंगे?
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
पेपर लीक के मुद्दे पर आखिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
पेपर लीक पर नेशन फर्स्ट ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : बजट निर्माण की तरह सुरक्षित हो प्रश्नपत्र प्रक्रिया, मंत्री का इस्तीफा समाधान नहीं
