
नई दिल्ली/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके उच्च सदन में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को देश के लिए अमूल्य बताया।
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बिहार के विकास में नीतीश कुमार का योगदान अमिट है और उन्हें संसद में वापस देखना सुखद है। पीएम ने विश्वास जताया कि उनके अनुभवों से संसद की गरिमा और बढ़ेगी।
नीतीश कुमार के शपथ लेने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी उन्हें बधाई दी। नेताओं ने उनके ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को सराहा और उम्मीद जताई कि वे संसद में बिहार की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार 16 मार्च को निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, राज्यसभा की शपथ लेने तक उन्होंने मुख्यमंत्री पद से औपचारिक त्यागपत्र नहीं दिया है।
नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद अब बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रदेश की कमान किसे सौंपी जाएगी। राजनीतिक गलियारों में कई नामों पर चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर अगले मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में बिहार में बड़े सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हो जाएगी।
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
धौलपुर की परियोजना बालवर्धन : मासूमों के चेहरों पर लौटेगी मुस्कान, कुपोषण के खिलाफ नंद घर और आईपीई ग्लोबल की ममता भरी पहल
स्टेट न्यूज : प्रदेशभर में एक माह का सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई और उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ी
