
उदयपुर। कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन (उपभोक्ता संरक्षण संगठन) के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश जी ‘मानव’ से उदयपुर में एक शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान संगठन की ओर से पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ का सम्मान पत्र एवं उपरना ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया गया।
मानवता के लिए मिसाल है नारायण सेवा संस्थान : डॉ. राजश्री गांधी
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. राजश्री गाँधी ने पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ के सेवाभावी व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि “मानव सेवा ही वास्तव में सच्ची सेवा है”। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान के वैश्विक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि आज यह संस्थान पूरे विश्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निःशुल्क चिकित्सा, ऑपरेशन, कृत्रिम अंग (जयपुर फुट) वितरण और शिक्षा जैसे महान सेवा कार्य कर रहा है। संस्थान का यह सेवा प्रकल्प पूरी मानवता के लिए एक अनुपम मिसाल है।
सेवा को धर्म बनाने वाले को ईश्वर स्वयं तलाशते हैं: कैलाश ‘मानव’
इस अवसर पर पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ ने “नर सेवा नारायण सेवा” के मूल मंत्र और इसके गहरे महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेरणादायी शब्दों में कहा कि जिस मनुष्य ने नि:स्वार्थ सेवा को ही अपना परम धर्म बना लिया है, उसे संसार में कहीं भी ईश्वर को तलाश करने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि ईश्वर उसे स्वयं ही तलाश लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक व उपभोक्ता हित के कार्यों की भी खुले मन से सराहना की।
इस गरिमामयी अवसर पर ये रहे उपस्थित
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत झा, जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर, कोषाध्यक्ष संतोष शाक्य सहित जिला संयोजक सुरेश पालीवाल, कुलदीप सिंह, गोविंद सिंह, लोकेश और तनसुख जैसे कई वरिष्ठ पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
तस्वीरों में दर्ज उदयपुर का इतिहास : कैमरे के उन जांबाजों को सलाम
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिलीं शुभकामनाएं : इजरायल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व कनाडा के राजदूतों ने सराहा भारत का सफर
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
