
नागौर निवासी 24 वर्षीय हेमाराम की अस्पताल में मौत; सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताई संवेदना, सख्त कार्रवाई की मांग
उदयपुर। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। तीतरड़ी स्थित ठाकुर दाता तिराहा पर निर्माणाधीन मकान में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे 24 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान नागौर जिले के बलवा गांव निवासी हेमाराम जाट के रूप में हुई है। वह मार्बल फिटिंग का काम करता था और मात्र 7 दिन पहले ही ठेकेदार के साथ उदयपुर आया था।
घटना का विवरण और हत्या की वजह
सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह के अनुसार बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर चौकीदार सुनीता अपने पति अन्ना सिंह रावत (23) के साथ रहती थी। अन्ना सिंह Zepto ऑनलाइन डिलीवरी बॉय का काम करता है।
बीच-बचाव पड़ा महंगा: शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपी अन्ना सिंह और उसकी पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा हेमाराम बीच-बचाव करने पहुंचा।
आवेश में आकर किया हमला: अन्ना सिंह को पति-पत्नी के मामले में तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप नागवार गुजरा। उसने आवेश में आकर हेमाराम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
अस्पताल में मृत घोषित: गंभीर रूप से घायल हेमाराम को तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कार्रवाई और FSL जांच
आरोपी डिटेन: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अन्ना सिंह रावत (निवासी रुनारेल-आसींद, भीलवाड़ा) को डिटेन कर लिया है।
मुकदमा दर्ज: मृतक के भाई कालूराम की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया दुख
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उदयपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात की। बेनीवाल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राज्य सरकार से मृतक के गरीब परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
About Author
You may also like
उदयपुर में प्यास का पहरा : अकाल में भी 48 घंटे में मिलता था पानी, अब 72 घंटे का इंतज़ार क्यों? नए बोर्ड और मेयर के सामने पहली बड़ी परीक्षा
उदयपुर नगर निगम : नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश चंद्र भट्ट 24 सितंबर को संभालेंगे पदभार, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
आभार यात्रा में आपने विंटेज कार देखी या नगर निगम के कोने का वो सन्नाटा देखा
उदयपुर ZRTI में डिजिटल क्रांति: क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक सीबीटी परीक्षा केंद्र शुरू
